Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 20 दिन पहले हुई हत्या के मामले में था आरोपी
शहर के संजय नगर के पास एक युवक की सरियों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान 20 दिन पहले हुई एक हत्या के आरोपी के रूप में हुई है। आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
रविवार रात जनकगंज थाना पुलिस को संजय नागर के पास एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान जीतू पंडित के रूप में की है। पुलिस ने पहचान के लिए उसके परिजन को बुलाया है। जीतू 20 दिन पहले जनकगंज इलाके में राजू राठौर की हत्या में आरोपी था। वह अभी फरार था। मामले में 4 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।