The farmer was shedding tears in previous years, why did you not come? What were the restrictions, Surkhi is asking: Rajput | किसान पिछले सालों में आंसू बहा रहा था, तब क्यों नहीं आईं आप? क्या बंदिशें थीं, सुरखी पूछ रही है : राजपूत

The farmer was shedding tears in previous years, why did you not come? What were the restrictions, Surkhi is asking: Rajput | किसान पिछले सालों में आंसू बहा रहा था, तब क्यों नहीं आईं आप? क्या बंदिशें थीं, सुरखी पूछ रही है : राजपूत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Farmer Was Shedding Tears In Previous Years, Why Did You Not Come? What Were The Restrictions, Surkhi Is Asking: Rajput

सागर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सीहोरा में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, भाजपा सरकार का उपलब्धियां गिनाईं

जब किसान पिछले सालों मे प्रकृति की मार को झेलकर आंसु बहा रहा था, उस समय उनके आंसू पोछने कहां थी आप? सुरखी पूछ रही है- तब क्यों नहीं आईं? तब ऐसी क्या बंदिशें लग गई थीं कि किसी गांव मे अपनी झलक तक नहीं दिखलाई। अब चुनाव आ गए हैं तो आंसू बहाए जा रहे हैं। इन घड़ियाली और दिखावे के आंसुओं को जनता बखूबी समझती है। अब वह बदले रंगरूप और चुनावी स्टंट के बहकावे में आने वाली नहीं है। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में जनसंपर्क के दौरान कही।

कांग्रेस ने तो किसानों को कर्ज से लादा है

उन्होंने कहा कि अब बच्चा-बच्चा जान चुका है कि, हर वर्ग के सच्चे हमदर्द और मसीहा भाजपा के नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान हैं। जिन्हें सबकी फिक्र है। एक सभा में उन्होंने कहा कि- इतिहास उठाकर देख लो किसानों पर जब-जब मुसीबत आई है, सिर्फ भाजपा के ही शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री काम आए हैं। प्राकृतिक आपदाओं से टूटे किसानों को हमेशा मदद की है। कांग्रेस ने तो किसानों को कर्ज से लादा है। कांग्रेस का यह पाप घड़ियाली आंसुओं से धुलने वाला नही है। किसानों की दुर्दशा पर जो रोना अभी कांग्रेस प्रत्याशी रो रही हैं, ऐसे ही कमलनाथजी भी आंसू बहाते थे। लेकिन अपने एसी चेंबर से कभी भी बाहर नहीं निकले। जबकि कहीं भी किसानों पर प्राकृतिक आपदा आती है तो शिवराज सिंह दूसरे ही दिन किसानों के बीच में होते हैं। जो सुख-दुख में हमेशा उनके साथ है जनता उसे पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में किसान जबरदस्त संकट में है।

भाजपा में महिला शक्ति का सम्मान सुरक्षित: सविता सिंह
मंत्री राजपूत की पत्नी जिपं की पूर्व अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने करैया, हनोता, नारायणपुर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर महिला मतदाताओं की बैठक कर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं भी लाभांवित हो रही हैं। हम सभी महिलाओं का मान सम्मान भाजपा में सुरक्षित है।



Source link