Young man jumps on the transformer while joking at Betul; Started beating electrical wire, came down with a blast, Gambhir | बैतूल में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया; बिजली के तार को पीटने लगा, धमाके से नीचे आ गया, गंभीर

Young man jumps on the transformer while joking at Betul; Started beating electrical wire, came down with a blast, Gambhir | बैतूल में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया; बिजली के तार को पीटने लगा, धमाके से नीचे आ गया, गंभीर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Young Man Jumps On The Transformer While Joking At Betul; Started Beating Electrical Wire, Came Down With A Blast, Gambhir

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक धमाके के बाद नीचे गिर गया।

  • परिजन और पुलिस काफी देर से उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे
  • मानसिक स्थित ठीक नहीं बताई जा रही, अस्पताल में इलाज चल रहा

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़कर मजाक करना भारी पड़ गया। बिजली के तारों को छेड़ने के कारण जोरदार धमका हुआ वह नीचे आ गया। इससे पहले पुलिस और परिजन उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे। युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

जमीन पर गिरने के बाद परिजन और लोग उसे उठाकर ले जाते हुए।

जमीन पर गिरने के बाद परिजन और लोग उसे उठाकर ले जाते हुए।

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में देर शाम बिजली के ट्रांसफार्मर पर राजेंद्र नगर में रहने वाला सुमित नाम का यह युवक चढ़ गया। उसने चालू बिजली लाइन में ट्रांसफार्मर के तारों से छेड़-छाड़ शुरू कर दी। इसे देख लोगों की परिजनों की भीड़ जमा हो गई। वे उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे, लेकिन वह अपनी धुन में लगा रहा। इसी दौरान तारों के संपर्क में आने पर ट्रांसफार्मर में जोर का ब्लास्ट हुआ। धमाके के करंट से झुलसकर घर की छत और फिर वहां से सड़क पर आ गिरा। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नागपुर ले जाया गया है।
कोयला खदान में काम करता है
पुलिस कर्मियों ने भी उसे नीचे उतारने की कोशिश की और लोग उसे केबल से दूर रहने की समझाइश देते रहे, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि किसी को न तो संभालने का मौका मिला न बिजली बंद कराने का समय मिला। ब्लास्ट होते ही वह नीचे आ गिरा। पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक रवि ठाकुर के मुताबिक युवक मानसिक स्थित ठीक नहीं है। उसका कंधा बुरी तरह झुलसा है। वह कोयला खदान में कात करता है।



Source link