A young man’s friend due to being caught by a furry truck, accident occurred while climbing a machine in Gurarkheda | फरी चकरी की चपेट में आने से युवक की माैत, गुरारखेड़ा में मशीन पर चढ़ते समय हुआ हादसा

A young man’s friend due to being caught by a furry truck, accident occurred while climbing a machine in Gurarkheda | फरी चकरी की चपेट में आने से युवक की माैत, गुरारखेड़ा में मशीन पर चढ़ते समय हुआ हादसा


साेडलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव से करीब आधा किमी दूर गुरारखेड़ा राेड स्थित रविवार दोपहर करीब 1 बजे खेत में घांस काटने की मशीन (फरी चकरी) की चपेट में आने से टिमरनी निवासी युवक की माैत हाे गई। खेत में मशीन से घांस साफ करने का काम चल रहा था। इसी दाैरान खेत मालिक अभीर पिता अरविंद्र गद्रे (28) की मशीन की चपेट में आने से माैके पर ही माैत हाे गई।

बताया जा रहा है कि युवक पीछे से मशीन पर चढ़ने की काेशिश कर रहा था। पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर और मशीन के बीच आ गया, जिससे उसकी माैत हाे गई। युवक के पेट, सिर और पैराें में गंभीर चाेट आईं थी। ट्रैक्टर ड्राइवर रामअवतार ने हादसे की सूचना तत्काल मृतक के परिजनाें काे दी।

माैके पर डायल 100 व टिमरनी पुलिस पहुंची थी। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में पाेस्टमार्टम कर परिजनाें काे साैंप दिया। मृतक युवक इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह दो साल से अपनी नौकरी छोड़कर खेती करने लगा था। एएसआई मदन पंवार ने बताया कि मर्ग कायम किया है। शव का पीएम कराने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है।



Source link