Battle of Altay-Storm at Ingeria Chappati, 1 defeated | इंगाेरिया चाैपाटी पर अल्टाे-तूफान की भिड़ंत, 1 की माैत

Battle of Altay-Storm at Ingeria Chappati, 1 defeated | इंगाेरिया चाैपाटी पर अल्टाे-तूफान की भिड़ंत, 1 की माैत


उन्हेल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंगाेरिया चाैपाटी पर रविवार रात 8.30 बजे अल्टाे-तूफान की आमने-सामने भिड़ंत हाे गई। इसमें अल्टाे चालक की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं तूफान चालक घायल हाे गया।

जानकारी के अनुसार महिदपुर के गांव डाेंगला निवासी 22 वर्षीय ओमसिंह पिता दशरथ अपने ससुराल आलाेट जागीर गया था। यहां किसी बात काे लेकर विवाद हुआ। वहां से वह अल्टाे कार काे तेजगति से लेकर निकल गया।

जल्दबाजी में ही इंगाेरिया चाैपाटी पर ओमसिंह की कार और नागदा की ओर से आ रही तूफान की टक्कर हाे गई। जब लाेगाें ने अल्टाे से ओमसिंह काे निकाला ताे उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। साथ ही उसके शरीर पर चाेट के निशान थे। यह भी बताया जा रहा है कि दाे बाइक चालक उसका पीछा कर रहे थे।

दुर्घटना में ओमसिंह की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं तूफान चालक उन्हेल निवासी 38 वर्षीय मुकेश पिता बालाराम घायल हाे गया। जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया। वहीं मुकेश के साथी मनोज को कोई चोट नहीं आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक ओमसिंह के बिना कपड़ाें में कार लेकर जाने की वजह सामने नहीं आई। उल्लेखनीय है कि ओमसिंह के बड़े पिता डाेंगला में सरपंच हैं। ओम की शादी तीन साल पहले हुई थी।



Source link