मुरैना17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अंडरब्रिज पर उखड़े फुटपाथ।
- सड़क के ज्वॉइंट पर डामर फूलने से वाहनों का बिगड़ रहा संतुलन
रेलवे के लाइन के ऊपर बनाए गए ओवरब्रिज के फुटपाथ एक साल से उखड़े पड़े हैं। इसे अलावा कई जगह रैलिंग भी टूटी है। देखरेख के अभाव में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। इस हाल में ओवरब्रिज पर दुपहिया वाहन निकालते समय असंतुलित हो जाते हैं तथा दुर्घटना की आशंका अनी हुई है। ब्रिज को दुरुस्त करने के लिए शहर के लोगों ने समय-समय पर ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ नहीं हुआ।
यहां बता दें कि ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा 38 साल पहले रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। लेकिन इतना लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक ओवरब्रिज मेंटेनेंस नहीं कराया गया। मेंटेनेंस के नाम पर निगम अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा अब तक ओवरब्रिज हैंडओवर नहीं किया गया है। उधर ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारी पुल की मरम्मत कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
इस हाल में ओवरब्रिज पर वाहन गुजरते समय हादसे की आशंका बनी हुई है। पुल का मेंटेनेंस नहीं होने के कारण भारी वाहन गुजरते समय पुल जोर-जोर से हिलने लगता है तथा हर समय हादसा होने का भय बना हुआ है। इस संबंध में ब्रिज कॉरपोरेशन ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री एमएस जादौन का कहना है कि मैं जल्दी ही टीम भेजकर ओवरब्रिज की वस्तु स्थिति की जानकारी लूंगा। इसके बाद एस्टीमेट तैयार कर ओवरब्रिज की मरम्मत कराने का कार्य कराया जाएगा।