- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Janardan Is The Only Caste For Parties…! Distributed Tickets Keeping In Mind The Social Equation On 21 Seats
ग्वालियर-चंबल अंचल40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- 8 सीटों पर दोनों पार्टियों ने एक ही जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारा
- 9 सीटों पर दोनों दलों ने सबसे ज्यादा वोट वाली जातियों को टिकट दिया
(राजीव शर्मा) जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान, मोल करो तलवार का, पड़ा रहने दो म्यान… अर्थात सज्जन व्यक्ति की जाति न पूछकर उसके ज्ञान को समझना चाहिए। तलवार का मूल्य होता है, म्यान का नहीं।
चुनावी राजनीति में ये दोहा लागू नहीं होता। 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों में दोनों दलों ने जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। आठ सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस के एक ही जाति के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। नौ सीटों पर उन जातियों के उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनका वहां सबसे ज्यादा वोट बैंक हैं। अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी जाति का पूरा ध्यान रखा गया।
हालांकि इनमें 7 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें जाति के बंधन से मुक्त रखा है। चार सीटों पर एक दल ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जिसका सबसे ज्यादा वोट बैंक है। ग्वालियर चंबल की 16 में 12 सीटों पर जाति को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया है।
यहां जिस जाति के सबसे ज्यादा वाेट, दाेनाें पार्टियों से उसी के प्रत्याशी
डबरा (एससी)
जाटव मतदाता : 40 हजार
भाजपा : इमरती देवी कांग्रेस : सुरेश राजे
(दोनों जाटव समाज के)
सांची (एससी)
अहिरवार मतदाता : 28 हजार
भाजपा : प्रभुराम चौधरी कांग्रेस : मदन चौधरी
(दोनों ही अहिरवार)
मुरैना
गुर्जर मतदाता : 50 हजार
भाजपा : रघुराज कंसाना कांग्रेस : राकेश मावई
(दोनों गुर्जर समाज से)
बड़ा मलहरा
लोधी मतदाता : 37 हजार
भाजपा : प्रद्युम्न लोधी कांग्रेस : रामसिया भारती
(दोनों लोधी समाज के)
करैरा (एससी)
जाटव मतदाता : 36 हजार
भाजपा : जसमंत जाटव कांग्रेस: प्रागीलाल जाटव
(दोनों जाटव समाज के)
गोहद (एससी)
जाटव मतदाता : 65 हजार
भाजपा : रणवीर जाटव कांग्रेस : मेवाराम जाटव
(दोनों जाटव समाज के)
अनूपपुर (एसटी)
गौंड आदिवासी मतदाता : 50 हजार
भाजपा: बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस: विश्वनाथ सिंह
(दोनों गौंड आदिवासी समाज के )
नेपानगर (एसटी)
कोरकू आदिवासी मतदाता : 75 हजार
भाजपा : सुमित्रा कास्डेकर कांग्रेस : रामकिशन पटेल
(दोनों कोरकू आदिवासी समाज केे)
यहां दोनों दलों ने दो सबसे बड़े वोट बैंक वाली जातियों के उम्मीदवार उतारे
सुमावली
भाजपा : एंदल सिंह कंसाना (गुर्जर)
कांग्रेस : अजब सिंह कुशवाह
(गुर्जर व कुशवाह वोट सबसे ज्यादा)
मेहगांव
भाजपा :ओपीएस भदौरिया (क्षत्रिय)
कांग्रेस : हेमंत कटारे (ब्राह्मण)
(ब्राह्मण और ठाकुर सबसे ज्यादा)
मुंगावली
भाजपा : बृजेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस : कन्हईराम लोधी
(यादव और लोधी सबसे ज्यादा)
बदनावर
भाजपा : राजवर्धन सिंह (राजपूत)
कांग्रेस : कमल पटेल (गुजराती राजपूत)
(राजपूत व गुजराती राजपूत समाज बहुल)
दिमनी
भाजपा : गिर्राज दंडोतिया (ब्राह्मण)
कांग्रेस : रवींद्र सिंह तोमर (क्षत्रिय)
(क्षत्रिय व ब्राह्मण मतदाता बहुल)
मांधाता
भाजपा : नारायण पटेल (गुर्जर)
कांग्रेस : उत्तम पाल सिंह (राजपूत)
(राजपूत और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र)
ग्वालियर
भाजपा : प्रद्युम्न तोमर
कांग्रेस : सुनील शर्मा
(ब्राह्मण और ठाकुर सबसे ज्यादा)
ब्यावरा
भाजपा : नारायण सिंह पंवार (सौंधिया)
कांग्रेस : रामचंद्र दांगी
(दांगी और सौंधिया बाहुल्य)
ग्वालियर पूर्व
भाजपा : मुन्नालाल गोयल
कांग्रेस : सतीश सिकरवार
(वैश्य और क्षत्रिय बड़ी संख्या में)
यहां एक दल ने उस जाति का प्रत्याशी उतारा, जिसके सबसे ज्यादा वोट
पोहरी में धाकड़ समाज बड़ी संख्या में है। यहां भाजपा ने सुरेश धाकड़ को टिकट दिया है। अंबाह में सखवार वोटर 50 हजार से अधिक हैं, इसलिए कांग्रेस ने बसपा से आए सत्यप्रकाश सखवार को टिकट दिया है। हाटपिपल्या में खाती समाज की बहुलता के चलते भाजपा ने मनोज चौधरी को उतारा है। जौरा में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार पंकज उपाध्याय को टिकट दिया है।