Wife Beat Her Husband In Madhya Pradesh Shivpuri, Sent Video To His Friends | शिवपुरी में युवक ने खुद को कमरे में बंद किया; दोस्तों को वीडियो भेजकर बोला- कोई तो मुझे यहां से निकाल लो, मेरी बीबी जान से मार देगी

Wife Beat Her Husband In Madhya Pradesh Shivpuri, Sent Video To His Friends | शिवपुरी में युवक ने खुद को कमरे में बंद किया; दोस्तों को वीडियो भेजकर बोला- कोई तो मुझे यहां से निकाल लो, मेरी बीबी जान से मार देगी


भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में अतुल ने कुछ इस तरह खुद को घर में बंद कर लोगों से बचाने की गुहार लगाई थी।

  • पुलिस ने पीड़ित को घर से निकाल कर बचाया, पत्नी पर एफआईआर
  • कई दिनों से हो रही थी पति की पिटाई सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक युवक की उसकी पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। पत्नी से डरा सहमा पति घर के एक कमरे में छिप गया। दरवाजे पर उसने दीवान लगा दिया, ताकि पत्नी दरवाजा तोड़कर अंदर ना घुस सके। उसने रोते हुए एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज दिया, ताकि उसे कोई बचा ले। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की शिकायत पर घर पहुंची, पुलिस ने युवक को किसी तरह बचाया। उसका इलाज भी कराया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसकी पत्नी पर मारपीट की धाराओं में मामला भी दर्ज किया।

पत्नी से बचने के लिए बाहर आया, तो यहां भी उसकी पिटाई हुई।

पत्नी से बचने के लिए बाहर आया, तो यहां भी उसकी पिटाई हुई।

वीडियो में रोते हुए बोला- बचा लो मुझे

वीडियो में अतुल बार-बार कहता है- मेरी बीबी बहुत ज्यादा पीटती है। मुझे बचाओ। मेरी सहायता करो। मेरी बीवी मुझे प्रताड़ना दे रही है। रात भर उसने मुझे पीटा है। स्वदेश उपदेश मेरे भाई मुझे बचा लो। वह बहुत मार रही है। मुझे देखो मैंने किस तरह अपने आप को कमरे में बचा कर रखा हुआ है। खुद को बंद कर लिया है। वह दरवाजा तोड़कर आ जाएगी। प्लीज मुझे कोई तो बचा लो, मुझे यहां से निकालो। मुझे यहां से निकालो…

लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी अतुल बच नहीं पाया।

लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी अतुल बच नहीं पाया।

यह पूरा मामला शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार अतुल नाम के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह खुद को पत्नी से जान का खतरा बता रहा था। पुलिस जब उसके दोस्तों की मदद से उसके घर अशोक विहार कॉलोनी पहुंची, तो वह घर में बंद था। पुलिस उसे समझाकर वहां से निकाल पाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे मारती है। पीटती है और उसी से बचने के लिए उसने खुद को घर में बंद कर लिया था । पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसकी पत्नी संतोष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुराना विवाद चल रहा है

अतुल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पेंशनर है। उन्हें लेकर उसकी पत्नी पूना चली गई थी, जबकि वह यहां पर अकेला रह गया था। पत्नी से प्रताड़ित होकर उसने तलाक के लिए आवेदन दिया था। उसका नोटिस उसके पास पहुंच गया था। उसके बाद वह शिवपुरी आ गई और उसने उससे मारपीट की। अतुल ने इसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। जिसमें वह सरिया और लाठी से पीटा नजर आ रहा है। अतुल ने बताया कि उसकी पत्नी स्कूल में टीचर है।



Source link