छिंदवाड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत: महिला व 9 माह के मासूम सहित चार घायल – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत:  महिला व 9 माह के मासूम सहित चार घायल – Chhindwara News




छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और 9 माह के मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शिवकुमार पिता रामप्रसाद ऊईके (27) निवासी खेरीरेंगा ढाना अपनी पत्नी दीपिका और 9 माह के बेटे शिवांश को बाइक से लेकर मटकुली जा रहे थे। इसी दौरान बंधी ढाना के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 9 महीने का मासूम भी घायल
हादसे में शिवकुमार, उनकी पत्नी दीपिका और मासूम शिवांश घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दीपक पिता गुलाब मर्सकोले (24) को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना क्षेत्र की डायल-112 मौके पर पहुंची। 112 के पायलट संजय चौबे और आरक्षक अशोक गोनगे (706) ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तमिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के दौरान मासूम बच्चे को संभालने वाला कोई नहीं था, ऐसे में 112 के चालक संजय चौबे और आरक्षक अशोक गोनगे ने करीब एक घंटे तक बच्चे को गोद में लेकर उसकी देखभाल की। पुलिसकर्मियों की इस दरियादिली की स्थानीय लोगों ने सराहना की।



Source link