Youth injured in road accident died during treatment, bike collided | सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाइक ने मारी थी टक्कर

Youth injured in road accident died during treatment, bike collided | सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाइक ने मारी थी टक्कर


बनवार6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान जबलपुर में मौत हो गई। नोहटा थानांतर्गत बनवार चौकी क्षेत्र में 3 अक्टूबर की शाम घर से टहलने निकले परस्वाहा निवासी शनि पिता मुलायमचंद जैन 25 को शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने पीछे से बाइक की टक्कर मार दी थी।

हादसे में घायल युवक को राहगीरों ने सड़क पर पड़े हुए देखा था जिसकी सूचना परिजनों को देते हुए बनवार चौकी सूचित किया गया था और घायल युवक को परिजन अपने निजी वाहन से इलाज के लिए जबलपुर ले गए थे जहां इलाज के दौरान युवक की घटना के 7 वे दिन मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

युवक की मौत की खबर से गांव में गमगीन माहौल हो गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि है कि युवक के पिता का निधन भी पंद्रह दिन पहले हुआ है और इस गहन दुख से परिजन उबर नहीं पाए थे कि बेटे की मौत हो गई।

बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ था वह तत्काल जब्त कर ली गई थी और धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई की गई है। मर्ग डायरी आने के बाद 304 ए की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक भी घायल हुआ था जो अभी जिला अस्पताल दमोह में भर्ती है।



Source link