Fire in the house due to short circuit, three goats burnt alive along with household items | शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी के सामान के साथ जिंदा जल गई तीन बकरियां

Fire in the house due to short circuit, three goats burnt alive along with household items | शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी के सामान के साथ जिंदा जल गई तीन बकरियां


दबोह16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दबाेह क्षेत्र के बघेड़ी गांव में हरिमोहन बघेल का घर आग में जला ।

  • दबोह क्षेत्र के ग्राम बघेड़ी में हुई आगजनी की घटना

दबोह क्षेत्र के ग्राम बघेड़ी निवासी हरिमोहन बघेल के घर रविवार रात शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर घरवालों की आंख खुल गई। आग देखकर वह लोग चीखते हुए बाहर की ओर भागे। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। हरिमोहन के घर में आग लगने की खबर गांव में फैलते ही अफरा तफरी मच गई।

ग्रामीण और घरवालों ने कुछ सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर जाना संभव न था। इस दौरान गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आगजनी की चपेट में आने से घर के अंदर बंधी तीन बकरियों की जलकर मौके पर मौत हो गई। सोमवार को पीडित परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

गौरतलब है कि हरिमोहन बघेल रविवार रात करीब 9 बजे अपने कच्चे घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात में सो रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से घर के छपर में आग लग गई। नींद खुलने पर उन्होंने घर के सदस्यों को बाहर निकाला।

वहीं घर में लगी आग को देखकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड आने से पहले घर के अंदर रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख होने के साथ तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। पीडित हरिमोहन बघेल ने एफआईआर के दौरान पुलिस को बताया कि आगजनी की घटना में करीब 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।



Source link