More than Raghuraj, property on transporter wife, luxury motorcade on Mavai, investment of millionaire Pankaj in many companies | रघुराज से ज्यादा ट्रांसपोर्टर पत्नी पर संपत्ति, मावई पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला, करोड़पति पंकज का कई कंपनियों में निवेश

More than Raghuraj, property on transporter wife, luxury motorcade on Mavai, investment of millionaire Pankaj in many companies | रघुराज से ज्यादा ट्रांसपोर्टर पत्नी पर संपत्ति, मावई पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला, करोड़पति पंकज का कई कंपनियों में निवेश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • More Than Raghuraj, Property On Transporter Wife, Luxury Motorcade On Mavai, Investment Of Millionaire Pankaj In Many Companies

मुरैना16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जौरा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय नामांकन दाखिल करते हुए।

  • मुरैना से रघुराज-मावई, जौरा से पंकज, सुमावली से ऐदल सिंह व अंबाह से कमलेश जाटव ने भरा पर्चा

मुरैना विधानसभा से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंषाना से अधिक संपत्ति उनकी ट्रांसपोर्टर पत्नी के पास है। कंषाना दंपति पर कुल 1.27 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। खुद रघुराज के पास 48.29 लाख व उनकी पत्नी के पास 79.28 लाख की नकदी, बैंक बैलेंस, सोने के जेवरात, एक ट्रक सहित अचल संपत्ति शामिल है। वही इसी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास 46 लाख रुपए कीमत की 5 महंगी गाड़ियां हैं। वहीं जौरा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय करोड़पति प्रत्याशी हैं और उन्होंने अपनी अधिकांश रकम कंपनियों व अचल संपत्ति में इन्वेस्ट की है। वहीं पीएचई मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के पास भोपाल में दो-दो सरकारी बंगले हैं।

7 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, कमलेश का शपथ पत्र नहीं हुआ जमा
सोमवार को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के 7 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें सुमावली से ऐदल सिंह कंषाना, जौरा से पंकज उपाध्याय, मुरैना से रघुराज कंषाना व राकेश मावई, दिमनी से गिर्राज डंडौतिया, अंबाह से कमलेश जाटव तथा वंचित समाज पार्टी के पातीराम ने अपना नामांकन जमा किया। हालांकि कमलेश जाटव जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें बताया कि आपके शपथ पत्र में त्रुटियां हैं, इसलिए उनका शपथ पत्र जमा नहीं हो सका।

रघुराज और उनकी पत्नी ने 40 लाख से अधिक का इनकम टैक्स भरा
मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी रघुराज कंषाना जब 2018 में चुनाव लड़े थे तब उनके व उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 105.07 लाख थी। जबकि इस बार के शपथ पत्र में उन्होंने अपने, अपनी पत्नी व बेटी के नाम कुल चल-अचल संपत्ति 127.57 लाख दिखाई है। यानि 2 साल में उनकी संपत्ति 22 लाख रुपए बढ़ी है। एक बात और है रघुराज कंषाना इकलौते ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने सरकार को 5 साल में 22 लाख रुपए व उनकी पत्नी 21 लाख 34 हजार रुपए के इनकम टैक्स की अदायगी की है।

2020 : प्रत्याशियों की नकदी, बैंक बैलेंस, संपत्ति का ब्यौरा

2018 : प्रत्याशियों की नकदी, बैंक बैलेंस, संपत्ति का ब्यौरा



Source link