उपचुनाव में कांग्रेस ने सीएम शिवराज को गरीब बताकर बीजेपी को बड़ा मुद्दा हाथ में दे दिया.
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Iyer) ने पीएम मोदी (PM Modi) को चाय वाला बताया था. जिसको बीजेपी ने कैश कराते हुए देश की सत्ता हासिल की थी. एमपी में उसी तर्ज पर शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) को भूखा-नंगा बताने वाले कांग्रेस के बयान को उपचुनाव में कैश कराने की तैयारी में पार्टी है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि वह अब गरीबों के हित में और तेजी के साथ काम करेंगे. सीएम ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार बार खुद को भूखा और नंगा बताते हुए कहा कि वह गरीबों के हित के लिए भूखे रहकर काम कर रहे हैं. और अब सरकार प्रदेश में गरीबों की आबादी के हिसाब से बजट आवंटित करने और गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू करने का काम करेगी.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कल्याण निधि के तौर पर किसानों के खाते में डाली जाने वाली ₹4000 की राशि को भी आने वाले दिनों में बढ़ाया जाएगा. साथ ही सरकार हर वर्ग के गरीब छात्र की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने का काम करेगी.
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर उद्योगपति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सरकार में ट्रांसफार्मर की सप्लाई कर कमलनाथ उद्योगपति बने. मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रदेश सरकार गरीब और किसान के लिए दोगुनी रफ्तार से काम करेगी.जब मणिशंकर अय्यर ने मोदी को बताया था चाय वाला
दरअसल कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम नरेंद्र मोदी को चाय वाला बताया था. जिसे बीजेपी ने आशीर्वाद समझते हुए चुनाव में कैश कराते हुए देश की सत्ता हासिल की थी. एमपी में भी उसी तर्ज पर शिवराज सिंह चौहान को गरीब बताने के कांग्रेस नेता के बयान को उपचुनाव में बीजेपी कैश कराने की तैयारी में है. ताकि सभी 28 सीटों पर गरीब मतदाताओं का वोटों को पार्टी को मिल सके.