Not a single nomination in two days, only four days left, Collector and SP inspected Strong Room | दो दिन में एक भी नामांकन नहीं, सिर्फ चार दिन शेष, कलेक्टर व एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Not a single nomination in two days, only four days left, Collector and SP inspected Strong Room | दो दिन में एक भी नामांकन नहीं, सिर्फ चार दिन शेष, कलेक्टर व एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Not A Single Nomination In Two Days, Only Four Days Left, Collector And SP Inspected Strong Room

सागर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुरखी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर 11 अक्टूबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर राहतगढ़ एसडीएम कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले दो दिन में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है।

ऐसे में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। ऐसे में देखना यह है कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा कितने और प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। कलेक्टर दीपक सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी रमेश पांडे को नामांकन के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। वहीं उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर दीपक सिंह और एसपी अतुल सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, डाक मत -पत्र गणना व्यवस्था, एजेंटों के बैठने की व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी कक्षों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित न होने पर 3 बीएलओ पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर दीपक सिंह ने जैसीनगर के मंगल भवन में बीएलओ की बैठक ली। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जैसीनगर, बदौआ और किल्लाई की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनुपस्थित रहीं। इन्हें तत्काल पद से पृथक करने के निर्देश दिए गए।



Source link