Preparing to remove the chair-table from the court raid, Advocate, sloganeering, DJ said to the DJ – It is the work of the administration, the lawyers will make arrangements behind the seating court | काेर्ट राेड से कुर्सी-टेबल हटाने की तैयारी, डीजे के पास पहुंचे अधिवक्ता, नारेबाजी, डीजे ने कहा-यह प्रशासन का काम है, वकीलाें काे बैठने काेर्ट के पीछे व्यवस्था कराएंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Preparing To Remove The Chair table From The Court Raid, Advocate, Sloganeering, DJ Said To The DJ It Is The Work Of The Administration, The Lawyers Will Make Arrangements Behind The Seating Court

सागर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला न्यायालय के सामने वाली राेड के किनारे से वकीलाें की कुर्सी-टेबिल हटाने और इस राेड काे आवागमन के लिहाज से व्यवस्थित करने की तैयारी है। साेमवार काे जब यह जानकारी वकीलाें काे लगी ताे वे काेर्ट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। करीब 1 घंटे तक हंगामा चला। डीजे केपी सिंह आए और उन्हाेंने वकीलाें से बात की। उन्हाेंने कहा कि यह प्रशासन का काम हैं। हाईकाेर्ट के निर्देश हैं कि काेर्ट के सामने वाली राेड से दमकल, एंबुलेंस अासानी से निकल सकें, इसके लिए राेड चाैड़ी हाेना चाहिए। वकीलाें के लिए काेर्ट के पीछे बैठने की व्यवस्था कराने के लिए मैं तैयार हूं। वकीलाें ने कहा कि जब तक हम लाेग बैठने के लिए कहीं और उचित व्यवस्था नहीं कराई जाती हम यहां से नहीं हटेंगे।

साेमवार काे डीजे सिंह ने स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत काे बुलाया था। इसी दाैरान वकीलाें काे खबर लग गई कि उनकी कुर्सी-टेबिल हटाई जा रही हैं। सीईओ राजपूत ने बताया कि डीजे से उनकी पार्क के सिलसिले में चर्चा हुई थी। यह काम निगम कराएगा। वकीलाें के साथ पहुंची स्टेट बार काउंसिल की सदस्य रश्मि रितु जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र दुबे, नाेटरी लखनलाल राठाैर और राजू बड़ाेन्या आदि ने कहा कि काेराेना काल में वकीलाें की स्थिति खराब है।

उस पर काेर्ट नहीं खुल रहा। हम कहां जाएं। जब तक वकीलाें काे दूसरी जगह बैठने का प्रबंध नहीं किया जाता यहां से न हटाए जाए। करीब आधा घंटे तक डीजे और वकीलाें के बीच चर्चा चलती रही। अधिवक्ता दुबे ने बताया कि उनके कार्यकाल में वकीलाें के लिए काेर्ट बिल्डिंग के पीछे जगह आवंटित कराई गई थी। वकीलाें के साथ अन्याय नहीं हाेने देंगे।

Source link