RPF caught broker, 24 e-tickets of 12 thousand seized | आरपीएफ ने पकड़ा दलाल, 12 हजार के 24 ई-टिकट बरामद

RPF caught broker, 24 e-tickets of 12 thousand seized | आरपीएफ ने पकड़ा दलाल, 12 हजार के 24 ई-टिकट बरामद


बीना10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरपीएफ ने सोमवार को छापामार कार्रवाई करते हुए एक युवक को पर्सनल यूजर आईडी के द्वारा 1 लाइव टिकट एवं 23 उपयोग किए हुए टिकट, कुल 24 टिकट राशि 12172 रुपए के निकालने का रिकार्ड मिला है। मामला पर्सनल यूजर आईडी से ई टिकट का कारोबार करने का पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल भोपाल के मार्गदर्शन व निर्देशन पर आगामी त्योहारों को देखते हुए ई टिकट दलालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मेरे द्वारा एक टीम गठित की गई।

जिसमें उप निरीक्षक विजय कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, आरक्षक दुर्ग सिंह ने सोमवार को जानवी मोबाइल मनी ट्रांसफर ग्राम बिल्धई बुजुर्ग, बीओआरएल गेट नंबर 1 के पास दुकान पर छापा मार कर संदिग्ध पर्सनल यूजर आईडी की जांच करने पर 1 लाइव टिकट राशि 443 रुपए तथा 23 उपयोग किए हुए टिकट राशि 11729 रुपए, कुल 24 टिकट राशि 12172 रुपए के निकालने का रिकार्ड मिला। मामला पर्सनल यूजर आईडी से ई टिकट का कारोबार करने का पाए जाने पर दुकान पर बैठे व्यक्ति नीतेश कुमार पिता देवेंद्र सिंह उम्र 24 साल के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

लैपटॉप और मोबाइल किया जब्त
आरपीएफ ने बताया कि आरोपी जरूरत मंद व्यक्तियों को 50 से 100 रुपए प्रति टिकट पर अधिक लेकर टिकट बना कर देता है। आरोपी के पास से 12172 रुपए के कुल 24 ई टिकट व लैपटॉप, की बोर्ड, माउस, प्रिंटर, मोबाइल जब्त किया गया है।



Source link