खुरई10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवार काे किशाेरी बालिका ने 22 वर्षीय युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ 354 डी, 509, 294, 506, 11/12 पाक्साे एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आराेपी काे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आराेपी ताज मोहम्मद खान उम्र 22 वर्ष निवासी अब्दुल कलाम वार्ड के द्वारा किशाेरी बालिका का पीछा करके उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयाेग कर रहा था, उसके साथ छेड़खानी भी की। शिकायत के बाद पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया, जिसे साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया।