Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 10 दिन में बढ़ गए 103 मरीज
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सुपरस्पेशलिटी सहित अन्य निजी अस्पतालों में आईसीयू के बेड लगभग फुल हो गए हैं। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ही बात करें तो यहां 5 अप्रैल को 65 मरीज भर्ती थे। 10 दिन के भीतर ही यह आंकड़ा 168 पर पहुंच गया है। डॉ. संजय धवले ने बताया कि अस्पताल की कुल क्षमता 280 है। आईसीयू फुल हो चुका है। इसमें 12 मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पतालों ने आईसीयू फुल होने की स्थिति को देखते हुए पलंगों की संख्या बढ़ाई है।
ऑक्सीजन टैंक 50 प्रतिशत खाली होते ही मिल जाता है अलर्ट: डॉ. आशीष माथुर ने बताया कि सुपरस्पेशलिटी परिसर में लगे ऑक्सीजन टैंक की कुल क्षमता 12 मीट्रिक टन है। पूर्व में यह टैंक सात दिन में खत्म होता था लेकिन अब तीन दिन में खत्म हो रहा है। टैंक की क्षमता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। जैसे ही टैंक में गैस आधी रह जाती है, वैसे ही कंपनी के पास मैसेज पहुंच जाता है। कंपनी का वाहन आकर टैंक में लिक्विड ऑक्सीजन भर जाता है। इसमें लगभग एक से डेढ़ दिन का समय लग रहा है। इसके अलावा अस्पताल के पास 395 ऑक्सीजन सिलेंडर भी स्टॉक में हैं।
सुपरस्पेशलिटी अस्पताल: दो दिन में 34 नए वेंटीलेटर शुरू हो जाएंगे
सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए वेंटीलेटर इंस्टालेशन का काम शुरू कर दिया गया है। पीएम केयर फंड से कुल 34 वेंटीलेटर प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को स्टाफ ने इंस्टालेशन की शुरुआत कर दी है। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 157 वेंटीलेटर हैं।