डबरा15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
11 दिनों बाद डबरा अंचल में फिर से नया संक्रमित निकला है। पिछले 3 अक्टूबर से डबरा अंचल में एक भी संक्रमित नहीं निकला था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी और अंचल कोरोना मुक्त लगने लगा था। लेकिन मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में बीएसएफ टेकनपुर अकादमी में 39 वर्ष के जवान की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित निकली है। जिससे अंचल में फिर से कोरोना संक्रमित निकलने का खतरा लगने लगने लगा है।