करैरा20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- ग्राम लेदा में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन पुरुषोत्तम पाठक ने भक्त ध्रुव और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई
करैरा के ग्राम लेदा में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के अंितम दिन ध्रुव, गोवर्धन पूजा व राजा परीक्षित की कथा सुनाई गई। कथा के यजमान सरपंच महेश रावत द्वारा कथा के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया।
कथा का वाचक शास्त्री पुरुषोत्तम पाठक ने कथा में ध्रुव के चरित्र का वाचन करते हुए ध्रुव की तरह अपने परिवार एवं सत्य की राह पर चलकर ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग सतत करने की बात कही।
कथनी करनी में नहीं होना चाहिए फर्क: पाठक
कथा में प्रवचन करते हुए शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपनी कथनी व करनी में फर्क नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर सत्य व ईमानदारी से काम करने वालों की रक्षा करते हैं। उन्होंने राजा परीक्षित, कपिल, देवाहुति एवं सती चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सत्य हमेशा साथ देता है वह परेशान हो सकता है लेकिन परस्त नहीं हो सकता है। इसलिए हमें सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
गोवर्धन पूजा का किया वर्णन
इस मौके पर कथा वाचन ने भागवान श्रीकृष्ण द्वारा शुरू की गई गोवर्धन पूजा के बारे में बताया कि गोवर्धन की पूजा करने से मन को शांति के साथ घरों में संपन्नता आती है। इसके बाद पारीक्षित जन्म महात्मा कथा सहित अन्य कथाएं संगीत के साथ सुनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में आस-पास के ग्रामीण इलाकों के लोग मौजूद थे। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।