MP Election News; BJP Candidate Tulsi Silavat Filed Nomination For Sanwer Assembly By-election | विजयवर्गीय बोले – सिंधिया साथियों के साथ मोदी की फास्ट ट्रेन में क्या बैठे- चुन्नू-मुन्नू की दुकान बंद हो गई, शिवराज को नालायक कहते हैं, वे बताएं कितने लायक हैं, सबसे बड़े गद्दार वे ही

MP Election News; BJP Candidate Tulsi Silavat Filed Nomination For Sanwer Assembly By-election | विजयवर्गीय बोले – सिंधिया साथियों के साथ मोदी की फास्ट ट्रेन में क्या बैठे- चुन्नू-मुन्नू की दुकान बंद हो गई, शिवराज को नालायक कहते हैं, वे बताएं कितने लायक हैं, सबसे बड़े गद्दार वे ही


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • MP Election News; BJP Candidate Tulsi Silavat Filed Nomination For Sanwer Assembly By election

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा – भाजपा यहां से 50 हजार मतों से विजयी होगी।

  • सांवेर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
  • बोले – शिवराज जी जैसे संत नेता को कहते हैं नालायक है। शिवराज जी नालायक हैं और तुम लायक हो, किस लायक हो भैय्या तुम

सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पहले आयोजित सभा में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को चुन्नू-मुन्नू। वहीं, राहुल गांधी को पप्पू कहते हुए जमकर बसरे। बोले – सिंधिया जी अपने साथियों के साथ मोदी रूपी फास्ट ट्रेन में क्या बैठे- चुन्नू-मुन्नू की दुकान बंद हो गई। आलू डालकर सोना निकालने वाले पप्पू ने कहा था 8 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। अब बताओ गद्दार कौन है। ये शिवराज को गद्दार, नालायक, भूखा, नंगा बोल रहे हैं। तुम बता दो तुम कितने लायक हो।

सिलावट मंच पर लड़खड़ाए तो पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने उन्हें संभाला

सिलावट मंच पर लड़खड़ाए तो पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने उन्हें संभाला

रमेश जी की दादागीरी है कि मैंने सारे प्रोटोकाॅल का उल्लंघन किया
उन्होंने कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि बहुत सारे प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा हूं अभी, मेरे सभा सिंधिया जी के क्षेत्र में है। कल 11 बजे से ही वहां सभा थी, लेकिन रमेश जी की दादागीरी है, बोले की यहां आना ही पड़ेगा आपको। इस पर वहां की दो सभा कैंसिल की। यहां से वापस अशोक नगर और गुना जाऊंगा, इसलिए सभी प्रोटोकॉल को तोड़कर आपसे मुखातिब हो रहा हूं। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर कह सकता हूं कि तुलसी 50 हजार से ज्यादा वोट से जीतेंगे। मैंने कहा दिया और यदि इसके बाद होश खो दिया तो गलत हो जाएगा, इसलिए जोश के साथ होश भी उस दिन तक चाहिए, जिस दिन हम अपने मतदाता को पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंचा देते। जब तक होश और जोश कायम रखना है।

भगवा झंडे के बीच सिलावट ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

भगवा झंडे के बीच सिलावट ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

तुलसी ने गलत ट्रेन पकड़ ली थी, अब सही ट्रेन में सवार हुए हैं
तुलसी को कहा कि ये बहुत अच्छे इनसान हैं। कई बार होता है कि एक अच्छा आदमी गलत पार्टी में हाेता है। स्टेशन पर खड़े थाे जाना था कानपुर आगरा की ट्रेन पर बैठ गए। बाद में पता चला कि ये तो गलत ट्रेन है, रास्ते में उतरकर कानपुर वाली ट्रेन पकड़ ली। यही काम तुलसी राम जी ने किया। पहले गलत ट्रेन में बैठे थे अब सही ट्रेन में आ गए हैं। हम उस ट्रेन के यात्री हैं, इसलिए हमारी जवाबदारी है कि हम इन्हें जगह, दें, सांवेर की जनता इन्हें हजारों वोट से अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने दोनों हाथ उठवाकर कसम खिलवाई की, सिलावट को हजारों वोट से जिताएंगे। मंच पर बैठे हम सब की यह इज्जत का सवाल है। नर्मदा मैय्या तुलसी ने लाकर दी है। गंगा जी को भागीरथ लेकर आए, गंगाजी में डुबकी लगाने से जो लाभ मिलता है। वह नर्मदा जी के दर्शन से मिलता है। अब तो आपके घर में नर्मदा जी आ रही हैं। इसलिए सिलावट को आपको आशीर्वाद देना है।

कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद हुए नेता।

कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद हुए नेता।

अहंकार देखिए चुन्नू जी का, सिंधिया जी काे कह दिया उतर जाओ सड़क पर
सिंधिया जी ने एक दिन कह दिया यदि आपने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो मैं किसानों के साथ सड़क पर खड़ा हो जाऊंगा। अहंकार देखिए आप चुन्नू जी का। चुन्नू जी ने कहा दिया आ जाओ सड़क पर। इस देश में मोदी एक्सप्रेस बहुत फास्ट चल रही है। धारा 370 हटा दी, राम मंदिर बनाया जो कहा करके दिखा दिया। सिंधिया जी ने अपने मित्रों को बुलाया और बोले-हमने वचन दिया था, लेकिन यह सरकार कर्ज माफ नहीं कर सकती। हम गलत ट्रेन में हैं, दूसरी ट्रेन पकड़ना चाहिए। मोदी जी की किसानों के हित वाली, देश के विकास वाली ट्रेन चल रही थी। सिंधिया जी जैसे ही माेदी एक्सप्रेस में बैठे चुन्नू-मुन्नू की दुकान बंद हो गई। वे फटाक से नीचे आ गिरे।

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

असली गद्दार ताे चुन्नू-मुन्नू हैं
विजयवर्गीय ने कहा कि धोखा किसने दिया। गद्दार कौन हैं। चुन्नू-मुन्नू ही गद्दार हैं। शिवराज जी जैसे संत नेता को कहते हैं नालायक है। शिवराज जी नालायक हैं और तुम लायक हो, किस लायक हो भैय्या तुम। तुम इसी लायक हो कि तुमको सिंधिया जी ने सड़क पर ला दिया। शिवराज हमारे नेता हैं। उन्होंने प्रदेश का विकास किया, किसानों को सही रास्ता दिखाया। भाजपा की सरकार के पहले किसान सोसायटी से 18 फीसदी ब्याज पर कर्जा लेते थे। चार साल में यह डबल हो जाता था। 8 साल में चार गुना हो जाता था। एक लाख का कर्ज लो फसल बिगड़ गई, तो चार साल बाद 4 लाख हो जाता था। किसान कर्ज में डूब जाता था। शिवराज ने आते ही किसानों को बुलाया पूछा- क्या चाहिए तुम्हें, वे बोले- बिना ब्याज के कर्ज। उन्होंने कहा – जाओ तथास्तु, ये शिव महाराज हैं। हमें 24 घंटे बिजली चाहिए, जाओ तथास्तु 24 घंटे बिजली आने लगी। हमें सड़क चाहिए, गांव तक सड़क दे दी तथास्तु… गरीब कन्याओं की शादी को लेकर कहा मैं मामा हूं चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मंच पर भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

मंच पर भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

हम भूखे-नंगे हैं, इसलिए हमें मालूम है उनका दर्द
कैलाश ने कहा कि तीर्थ कराने वाले शिवराज नालायक हैं क्या। गद्दार, नालायक के बाद अब एक नया शब्द बोला- भूखा-नंगा। बाप रे.. मेरा जन्म मील मजदूर के यहां हुआ। तुलसी भैय्या का जन्म एक सब्जी बेचने वाले के यहां हुआ। तुम भैय्या किस्मत वाले हो कि उद्योगपति के यहां पैदा हो गए। तुम्हारे पास पैसा, कार, बंगला है ये मानते हैं हम। लेकिन तुम्हारी नीयत कैसी है जो बोलते हो वो करते नहीं हो, नीयत के खराब हो तुम। हम भूखे-नंगे हैं, हमें मालूम है उनका दर्द क्या है। इसलिए हमने गरीबों के हित की कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। तुम्हारे जैसे बेईमान नहीं हैं कि वोट लेकर एसी के भीतर बैठ जाएं।

टार्च लेकर खोजोगे तो भी नहीं मिलेगा कर्जमाफी वाला किसान
28 विधानसभा में उपचुनाव मैंने आज तक नहीं देखे। जो अच्छे लोग कांग्रेस में थे वे अब भाजपा में आ गए हैं। मप्र की राजनीति में इतने हल्के शब्दों का इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ। कमलनाथ के मुंह से एक-एक कर जो शब्द निकल रहे हैं, उनके जरिए उनका चरित्र पता चलता है। आपके नेता श्रीमान पप्पू जी जो कहते हैं इधर से आलू डालो, उधर से सोना निकालो। उन्होंने कहा था 8 दिन में किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ कर देंगे। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। प्रदेश में टार्च लेकर खोजो एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं हुआ।

रैली के रूप में पहुंचे सभा स्थल तक।

रैली के रूप में पहुंचे सभा स्थल तक।

सीमा में खड़े जवानों तक पहुंचे सांवेर की जनता की आवाज
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर आते ही भारत माता की जय बुलवाया। आवाज कम आने पर बोले- ऐसे में मजा नहीं आएगा भाई। ये आवाज शिवराज, मोदी और नड्डा जी तक पहुंचा चाहिए। यह आवाज सीमा पर खड़े जवानों तक पहुंचा चाहिए कि सांवेर की जनता भी आपके साथ है। कर दो चढ़ाई चीन पर चिंता की कोई बात नहीं है।



Source link