श्याेपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की जिला इकाई की ओर से मंगलवार काे उत्तरप्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं काे लेकर विरोध प्रदर्शन। इस माैके पर जिला संयोजक मोहम्मद शमशाद ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। यूपी में जंगलराज चल रहा है। कानून और व्यवस्था की स्थिति बदतर हाे चुकी है। याेगी के राज में अल्पसंख्यक समुदाय के लाेग पहले ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे, अब दलित और महिलाएं भी प्रदेश में असुरक्षित हैं। जातीय और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश का आरोप लगाकर पॉपुलर फ्रंट को इस मामले से जोड़ने का प्रयास बेबुनियाद और बचकाना है।