Three students of Kalpavriksha made Khandwa proud | कल्पवृक्ष के तीन विद्यार्थियों ने खंडवा का किया नाम रोशन

Three students of Kalpavriksha made Khandwa proud | कल्पवृक्ष के तीन विद्यार्थियों ने खंडवा का किया नाम रोशन


खंडवा16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आईआईटी-जेईई एडवांस 2020 में कल्पवृक्ष इंदौर के विद्यार्थियों ने खंडवा का नाम मध्यप्रदेश में रोशन किया है, सभी विद्यार्थियों ने इन्दौर कल्पवृक्ष में रहकर तैयारी की है। इन विद्यार्थियों में शामिल हैं शिवांश दुबे AIR 2077 के पिता अविनाश दुबे (प्रोफेसर) एवं माता कुसुम दुबे (ग्रहणी) है। कुलभूषण पालीवाल AIR 2019 जिनके पिता मनीष पालीवाल(टीचर) और माता मनीषा पालीवाल (गृहणीं) हैं। गौरव करोदे AIR 7843 के पिता महेश करोदे (किसान) और माता कृष्णा करोदे (ग्रहणी) है। कल्पवृक्ष ही इन्दौर का एक ऐसा संस्थान है जहाँ से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 80 विद्यार्थी 10000 के अंदर रैंक लेकर आये हैं। यह परिणाम इन्दौर की सभी संस्थाओं में से अधिकतम है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कल्पवृक्ष के सुबह 8 से रात्री 9 बजे तक के ऑनलाइन शेड्यूल अपने माता-पिता, डायरेक्टर विजित जैन एवं गीतिका जैन के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। विधार्थियों ने बताया कि लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थिति में भी हमारे शिड्यूल को आन लाईन परिवर्तिति कर कल्पवृक्ष पर उतने ही प्रभावशाली तरीके से तैयारी करवाई गई। हमें एक भी दिन ऑनलाइन या ऑफलाइन का फर्क महसूस नहीं होने दिया। डायरेक्टर विजित जैन ने बताया कि आगामी वर्षों में भी आई आई टी- जेईई व मेडिकल एग्जाम में श्रेष्ठ परिणाम देने के लिए कल्पवृक्ष इंदौर कटिबद्ध है।



Source link