Company management is not paying salary | कंपनी प्रबंधन वेतन दे रहा ना काम

Company management is not paying salary | कंपनी प्रबंधन वेतन दे रहा ना काम


खरगोन16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भीलगांव स्थित धागा बनाने वाली कंपनी के मजदूर परिवार ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन की शिकायत की। एसडीएम संघप्रिय से कहा कंपनी में वेतन व काम नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिनों पहले एक अन्य कंपनी के मजदूर दंपति ने भी इसी तरह की शिकायत की थी। एसडीएम कार्यालय पहुंचे रविंद्र पिता दशरथ मंडलोई ने कहा वह फैक्ट्री में ब्लोरूम कार्डिंग मेनटेनेंस का काम करता था। दुर्घटना के बाद कंपनी वेतन नहीं दे रही है।
इलाज के लिए सनावद अस्पताल पहुंचे तो वहां ईएसआई की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होना बताया गया। प्रबंधन ने कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए तीन माह की ईएसआई की राशि देने की बात कही। लेकिन अब तक यह राशि नहीं दी गई है। एक अन्य शिकायत में मजदूर अंतिम पिता रणछोड़ कुशवाह ने कहा वह ब्लोरूम कार्डिंग मेनटेनेंस में करीब 8 साल से काम कर रहे है। लॉकडाउन के दौरान बिना सूचना कंपनी ने निकाल दिया। लॉकडाउन के दौरान मिलने वाली राशि भी नहीं दी। कंपनी ने पूरा भुगतान भी नहीं किया है। कंपनी के अंदर तक नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि अब तक मुझे काम से निकालने की सूचना तक नहीं दी गई। आर्थिक स्थिति खराब होने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
अन्याय के खिलाफ उठाएंगे आवाज
भारतीय मजदूर संघ के नरेंद्र पटेल ने कहा कंपनी मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। पीड़ितों की शिकायत जिम्मेदार अधिकारों से की है। इनके हस्तक्षेप से पीड़ित मजदूरों को न्याय मिलने की उम्मीद है। लेकिन 15 दिन पहले एक अन्य कंपनी में कार्यरत छत्तीसगढ़ के दंपति ने भी शिकायत की थी। लेकिन इन्हें काम पर लगाया गया ना हिसाब किया गया है। अब मजदूर संघ पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएगी।



Source link