In two years, the cash of former MLA Jatav has been doubled, he has two guns but not a single car | दो साल में पूर्व विधायक जाटव की नगदी दाेगुनी हाे गई, इनके पास दाे बंदूकें लेकिन गाड़ी एक भी नहीं

In two years, the cash of former MLA Jatav has been doubled, he has two guns but not a single car | दो साल में पूर्व विधायक जाटव की नगदी दाेगुनी हाे गई, इनके पास दाे बंदूकें लेकिन गाड़ी एक भी नहीं


भिंड21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेहगांव-गोहद के भाजपा प्रत्याशियों समेत 7 लोगों ने दाखिल किए नामांकन फार्म

गोहद से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव ने बुधवार को अपना नामांकन फार्म दाखिल कर दिया है। उन्होंने दो नामांकन फार्म दाखिल किए हैं। वहीं मेहगांव से भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया समेत 6 उम्मीदवारों ने भी नामांकन फार्म जमा किए हैं।

रणवीर जाटव ने अपने नामांकन फार्म के साथ शपथ पत्र पर संपत्ति के ब्यौरा दिया है। दो साल पहले (2018 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र के अनुसार) उनके पास 14 लाख 38 हजार 112 रुपए नगदी थी। लेकिन अब ( इस उपचुनाव में दिए शपथ पत्र के अनुसार) उनके पास 30 लाख 46 हजार 166 रुपए नगदी है। इसी प्रकार से इन दो सालों में उनकी पत्नी पर भी 3.86 लाख रुपए नगदी बढ़ी है। साथ ही उनकी स्थाई संपत्ति में भी 14 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा रणवीर जाटव ने इन दो सालों में 15 ग्राम सोने के आभूषण भी खरीदे हैं। इनके पास दाे बंदूकें हैं।

इन्होंने भी दाखिल किए नामांकन फार्म
मेहगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के अलावा भारतीय मजदूर जनता पार्टी से पूरनलाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से अजब सिंह ने नामांकन फार्म दाखिल किया है। जबकि विश्वनाथ सिंह, अछेद्र सिंह एवं उपेंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन फार्म जमा करने के लिये अब दो दिन 15 व 16 अक्टूबर शेष बचे हैं। फार्मों की संवीक्षा (जाँच) 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन प्रत्याशियों ने जाे नामांकन दाखिल किया है, उस शपथ पत्र का प्रारूप गलत भरा है। इसलिए रणवीर के अलावा शेष प्रत्याशियों के शपथ पत्र अपलाेड नहीं किए गए हैं।

सभी को देना होंगे संशोधित शपथ पत्र
गोहद और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए भले ही अब तक 8 उम्मीदवार नामांकन फार्म दाखिल कर चुके हों। लेकिन अब सभी प्रत्याशियों को पुनः नामांकन फार्म दाखिल करना होगा। वजह यह है कि निर्वाचन आयोग ने शपथ पत्र के साथ दिए प्रारुप- 26 में फरवरी 2019 को संशोधन कर दिया है। लेकिन निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव 2018 का प्रारुप दे दिया गया। बताया जा रहा है कि नए प्रारुप में प्रत्याशी की विदेश में संपत्ति, हिंदू अविभाजित परिवार का हिस्सा जैसे कुछ बिंदु जोड़ दिए हैं। जिस जानकारी के साथ सभी उम्मीदवारों को पुनः संशोधित शपथ पत्र देना होगा।



Source link