Jan Jagran Yatra will be carried out on Gopashtami to convey the message of love for the city | गोपाष्टमी पर शहर में निकाली जाएगी जीव प्रेम का संदेश देने के लिए जन जागरण यात्रा

Jan Jagran Yatra will be carried out on Gopashtami to convey the message of love for the city | गोपाष्टमी पर शहर में निकाली जाएगी जीव प्रेम का संदेश देने के लिए जन जागरण यात्रा


भिंड21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भामाशाह पशु आहार योजना बैठक में मौजूद सदस्य।

  • भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना के सदस्यों की सद्भावना बैठक में निर्णय

शहर में तीन साल से भामाशाह पशु आहार योजना के सदस्यों की सद्भावना बैठक का आयोजन जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस बैठक में 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व पर शहर में जीव प्रेम का संदेश देने के लिए विशाल जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य गोवंश के साथ जीव मात्र के प्रति सद्भावना रखने और निरीह जीवों को आहार उपलब्ध कराने का संदेश देना होगा।

यहां बता दें शहर में पुराने रेलवे स्टेशन प्रांगण में तीन साल से भामाशाह पशु आहार योजना के तहत शहर की सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश को चारा- पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए कई लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। यह सभी लोग इसके सदस्य हैं। इनके द्वारा तय किया गया इस बार गोपाष्टमी पर्व नए अंदाज में मनाया जाए। यात्रा में शामिल लोग गोवंश के संरक्षण- संवर्द्धन का संदेश देंगे।

इसके लिए तैयारियां किए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कर रहे ट्रैक्टर एजेंसी संचालक राजीव त्रिपाठी ने कहा गाय पशु नहीं, हमारी माता समान है। संचालन दीपचंद्र जैन द्वारा किया गया। पशु आहार योजना के जनक धर्मेंद्र जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा करना चाहिए। इससे रोग, शोक, पीड़ा, दु:ख, संताप का निवारण होता है। व्यक्ति हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से खुशहाल रहता है।

गाय की सेवा लाभ ही, हानि कोई नहीं: संरक्षक दिनेश जैन वकील ने कहा कि गाय की सेवा से सदा लाभ ही प्राप्त होता है। संसार में इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। विशिष्ट रूप से राजीव शर्मा (त्रिमूर्ति धर्म कांटा), महासभा अध्यक्ष संजीव जैन, अरुण कुमार जैन (चंबल आयल), मुनीम सिंह भदौरिया (भूतपूर्व सैनिक), दिनेश यादव, घनश्याम श्रीवास] उम्मेद सिंह राजपुरोहित (जोधपुर मिष्ठान भंडार), विनोद कुमार जैन (पूर्व निरीक्षक सहकारिता), राजेश सुहाने, धर्मेंद्र कुमार जैन (पोस्ट ऑफिस), शोभित अग्रवाल, राजेश समाधिया, दिनेश सोनी, विशाल जैन, राजेश जैन, अमित रॉय, मुकेश जैन, मुन्ना जैन, संभव जैन, विनय सर्राफ, टिंकल जैन, डिंपी जैन, तनुज जैन, राजेंद्र जैन छोटे, अरविंद जैन (कंप्यूटर), राजीव जैन चेतन, मनीष जैन द्वारा जन जागरण यात्रा के लिए सुझाव दिए गए।



Source link