Robbery In Indore Businessman House At Bhanwarkua Area, CCTV Footage Records A Theft | व्यापारी के घर से ज्वेलरी समेत लाखों का सामान ले गए चोर, चंदन नगर में चावल की बोरी, कपड़े और बर्तन तक नहीं छोड़े

Robbery In Indore Businessman House At Bhanwarkua Area, CCTV Footage Records A Theft | व्यापारी के घर से ज्वेलरी समेत लाखों का सामान ले गए चोर, चंदन नगर में चावल की बोरी, कपड़े और बर्तन तक नहीं छोड़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Robbery In Indore Businessman House At Bhanwarkua Area, CCTV Footage Records A Theft

इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैन गेट का लॉक तोड़कर चोर भीतर घुसे थे। पीड़ित ने बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी।

  • भंवरकुआं और चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरों सूने मकानों को निशाना बनाया

शहर में दाे थाना क्षेत्राें में चाेराें ने सूने मकानाें काे निशाना बनाया। भंवरकुआ क्षेत्र में चाेराें ने व्यापारी के सूने मकान में धावा बाेला। यहां से चाेर लाखों रुपए नकदी के साथ ही अन्य सामान ले गए। वहीं, चंदन नगर क्षेत्र में चाेराें ने ताले चटकाकर नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। इतना ही नहीं, यहां से चोर चावल की बोरी, कपड़े तक ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आराेपियाें काे तलाश रही है।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, मां दुर्गा नगर स्थित अरिहंत अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में चाेराें ने वारदात काे अंजाम दिया है। फ्लैट मालिक प्लायवुड का व्यापारी राजेश पिता रामलाल शुक्ला ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उनके अनुसार, बदमाश ताला तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखी नकदी, ज्वेलरी, सिक्के सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। व्यापारी परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर यहां से करीब साढ़े 5 लाख का माल लेकर भागे हैं। मल्टी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने पर तीन बदमाश नजर आए हैं। पुलिस इन्हें तलाश रही है।

नकदी और ज्वेलरी ले गए चोर
चंदन नगर पुलिस को संजू देवी पति शिव शंकर चौधरी निवासी निवासी 26 सेक्टर ए प्रताप नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई थी। काम निपटाकर घर लौटी तो मेन डोर का लॉक टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था। सामान चेक किए तो सोने की 4 चूड़ी, सोने के कान के दो बुंदे, नाक की बूंदी, सोने का हार, साेने का टीका, टीवी, ज्यूसर, मिक्सर, रूम हीटर, चांदी का मेडल, एक लैपटॉप, क्रिकेट का सामान, प्रेस, पीतल तांबे के बर्तन, इंडक्शन चूल्हा, कपड़े, रजाई, 2 चावल की बोरी समेत अन्य सामान गायब है।



Source link