रतलाम6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गत दिनों गांव डाबडिया में खेत पर एक किसान की तार फेंसिंग में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ोसी कृषक के खिलाफ भादंवि की धारा 304 में गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया। 10-11 अक्टूबर की दरमियानी रात में डाबडिया निवासी अंबाराम खेत पर सिंचाई करने गया था। उसके पड़ोसी कृषक कन्हैयालाल राठौर ने अपने खेत पर तार फेंसिंग कर उनमें करंट छोड़ रखा था। खेत की सिंचाई करते समय अंबाराम करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पाया कि करंट से अंबाराम की मौत हुई।