रतलाम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
साधु-संतों की हो रही हत्या को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इसमें उन्होंने साधु-संतों पर हो रही घटनाओं का विरोध करते हुए इन पर रोक के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को दिए ज्ञापन में पालघर के गडचिचंले में 16 अप्रैल को महंत कल्पवृक्षगिरी, सुशीलगिरी, ड्राइवर नीलेश तेलगडे, करोली के बुकना गांव में पुजारी बाबूलाल वैष्णव की हुई हत्या का विरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश के साथ कठोर कानून की मांग की। इस प्रकार की घटना को भविष्य में अंजाम नहीं दिया जा सके। ज्ञापन सौंपते समय शरद भाटी, जिलाध्यक्ष मिथिलेश मालवीय, जिला महामंत्री अभिषेक उपाध्याय, जिला महासचिव विजयराय यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुलसिंह सिसौदिया, नारायण बैरागी सहित अन्य मौजूद थे।