IPL 2020 KKR vs MI: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Probable Playing XI | IPL 2020: KKR और MI के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका

IPL 2020 KKR vs MI: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Probable Playing XI | IPL 2020: KKR और MI के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका


अबुधाबी: आक्रामक बल्लेबाजों और डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2020 (IPL 2020) में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा. मुंबई ने पिछले 4 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि केकेआर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले मैच में उसे आरसीबी से 82 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

यह भी देखें- VIDEO: युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने नवरात्रि के मौके पर किया जबरदस्त डांस

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के अपने प्लेइंग XI में बदलाव करने की संभावना नहीं है रोहित (216 रन) के अलावा मुंबई के टॉप आर्डर के अन्य बल्लेबाज भी अच्छी फार्म में हैं. क्विंटन डिकॉक (191 रन) और सूर्यकुमार यादव (223 रन) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेंगे. ईशान किशन (186 रन) ने आरसीबी के खिलाफ 99 रन की पारी खेली थी लेकिन उन्हें अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है.

हार्दिक पंड्या और किरोन पोलार्ड के अलावा क्रुणाल पंड्या ने भी ताबड़तोड़ रन बनाने की अपनी क्षमताओं का अच्छा प्रदर्शन पेश किया है. ऐसे में नरेन की गैरमौजूदगी वाले केकेआर के आक्रमण पर वे हावी हो सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में भी मुंबई की टीम को कोई परेशानी नहीं है। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह उन्हें शुरू में ही विकेट दिला रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिनसन उनका अच्छा साथ दे रहे हैं. स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉड (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

कोलकाता नाइटराइडर्स
केकेआर की तरफ से उसके मुख्य स्पिनर सुनील नरेन खेल पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है. वेस्टइंडीज के इस स्पिनर की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई है. वह आरसीबी के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और केकेआर उनके मामले में जल्द से जल्द समाधान चाहता है. दिनेश कार्तिक ने आज के मैच से ठीक पहले केकेआर की कप्तानी छोड़ दी है. अब टीम का जिम्मा अनुभवी इयोन मोर्गन संभालेंगे

अगर नरेन फिर से बाहर रहते हैं तो मुंबई की संभावना बढ़ जाएगी. मैच शेख जायेद स्टेडियम में होगा. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में अपने दोनों अर्धशतक इसी मैदान पर लगाए हैं. उन्हें वैसे भी केकेआर के खिलाफ खेलना पसंद है. इन दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में रोहित ने 80 रन बनाकर अपनी टीम की 49 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

केकेआर का सबसे बड़ी परेशानी उसके बल्लेबाजों का निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाना है. आंद्रे रसेल की खराब फार्म उसके लिये चिंता का विषय है. रसेल ने अब तक 7 मैचों में केवल 71 रन बनाये हैं. कोलकाता के पास भी कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. इनमें युवा शुभमन गिल, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन, नीतीश राणा और कप्तान दिनेश कार्तिक प्रमुख हैं लेकिन कुछ मैचों को छोड़कर वे लगातार लंबी पारियां नहीं खेल पाए.

केकेआर के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी अंतर से जीत में अच्छी भूमिका निभाई थी लेकिन आरसीबी के खिलाफ वो प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इस मैच में पैट कमिंस ने 38 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 42 रन लुटाए. वो अब पिछले प्रदर्शन को भुलाकर फार्म में लौटना चाहेंगे. यही नहीं केकेआर कुलदीप यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के स्थान पर फिर से मौका दे सकता है. उन्हें पिछले 3 मैचों में नहीं उतारा गया था. वो रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ उपयोगी साबित हो सकते हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स संभावित प्लेइंग XI: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, टॉम बैंटन, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा और पैट कमिंस.

कोलकाता नाइटराइडर्स की पूरी टीम: दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नारायण, निखिल नाइक, टॉम बैंटन।

टॉस का वक्त: भारतीय समयनुसार आज शाम 7:00 बजे 

मैच शुरु होने का वक्त: भारतीय समयनुसार आज शाम 7:30 बजे 

मैदान: शेख जायेद स्टेडियम, अबु धाबी

(इनपुट-भाषा)





Source link