Madhya Pradesh Man Kills Wife and Her Daughter, Cuts Body Into 22 Pieces In Bhopal | पत्नी और मासूम की हत्या कर पति ने शवों के 22 टुकड़े किए; बोरे में भरकर 24 घंटे घर में रखा, लेकर जाने लगा तो गांव वालों ने पकड़ा

Madhya Pradesh Man Kills Wife and Her Daughter, Cuts Body Into 22 Pieces In Bhopal | पत्नी और मासूम की हत्या कर पति ने शवों के 22 टुकड़े किए; बोरे में भरकर 24 घंटे घर में रखा, लेकर जाने लगा तो गांव वालों ने पकड़ा


भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा में एक पति और पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की मासूम समेत चरित्र शंका हत्या कर दी। इसके बाद शवों के टुकड़े कर बोरे भरकर घर में ही 24 घंटे रखे रहा।

  • रीवा में एक पति ने क्रूरता की हदें पार कीं और चरित्र शंका में पत्नी और एक साल की बेटी को मार डाला
  • पहले दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, इसके बाद घर आया और पत्नी और बेटी को कुल्हाडी से काट डाला

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और मासूम बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों के 22 टुकड़े कर पत्नी के टुकड़ों को बोरी में भरा और मासूम के टुकड़ों को गठरी में बांध दिया। उसने बोरी और गठरी को 24 घंटे तक घर के एक कमरे में रखे रहा। इसके बाद वह गुरुवार को दिन भर घूमता रहा है, जिससे किसी को शक न हो। शाम को शवों को ठिकाने लगाने के निकला तो बदबू आने और खून रिसने की वजह से गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

दिल दहला देने वाली ये वारदात रीवा से 70 किलोमीटर दूर मऊगंज थाना क्षेत्र रामनगर गांव की है, जहां एक पति और पिता ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि हत्यारे छींदलाल साकेत की पहली पत्नी ने भी नशे और मारपीट से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसने विधवा भाभी प्रमिला से दूसरी शादी रचा ली। इनकी एक साल की मासूम बेटी काजल थी। हत्या के बाद छींदलाल घर में मौजूद रहा और अपनी दिनचर्या जारी रखी। ताकि किसी को शक न हो। उसने घर की सफाई भी कर दी थी।

मृतका प्रमिला के पहले पति का बेटे ने बताया कि चाचा अपने दोस्तों के साथ आए थे और उन्होंने शराब पी थी, इसके बाद हमें बाहर निकाल दिया था।

मृतका प्रमिला के पहले पति का बेटे ने बताया कि चाचा अपने दोस्तों के साथ आए थे और उन्होंने शराब पी थी, इसके बाद हमें बाहर निकाल दिया था।

आरोपी गुरुवार रात अंधेरे में बोरे को फेंकने की फिराक में था, उसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के बेटे ने बताया कि रात में पिता शराब और अंडा लेकर आया था। तीन लोगों ने मिलकर शराब पी और फिर हम लोगों को घर से बाहर निकाल दिया।

एसपी रीवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में चरित्र संदेह के चलते वीभत्स हत्या होने की बात उजागर हुई है। आरोपी की पहली पत्नी की आत्महत्या भी शक के दायरे में थी। आरोपी के बड़े भाई की भी मौत हो गयी थी और भाई की मौत के बाद भाभी से शादी कर ली थी।



Source link