- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Rahul Gandhi Digvijaya Singh | Congress Vachan Patra, Madhya Pradesh (MP) By Election Latest News Update
भोपाल22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर 2018 की है, जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए वचनपत्र जारी किया था, जिसमें राहुल गांधी की तस्वीर फ्रंट पर थी।
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नवरात्रि के पहले दिन भोपाल में करेंगे उपचुनाव के लिए कांग्रेस के वचनपत्र का विमोचन
- पहले के वचनपत्र में राहुल गांधी की तस्वीर पर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को दूसरों की बारात में नाचने का शौक है
कांग्रेस मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों को लेकर 28 वचनपत्र जारी कर चुकी है, लेकिन इसमें राहुल गांधी की तस्वीर न होने की वजह से जमकर सियासत हुई थी। इसलिए अब कांग्रेस वचनपत्र को रि-लांच कर रही है। शारदीय नवरात्रि के मौके पर शनिवार को कांग्रेस मुख्य वचनपत्र लांच किया जाएगा। इसे कांग्रेस उपचुनावों के लिए मुख्य वचनपत्र बता रही है। कांग्रेस का कहना है कि इसमें सभी प्रमुख नेताओं की तस्वीरें हैं और राहुल गांधी की तस्वीर है, क्यों नहीं होगी। पहले जो वचनपत्र जारी किए गए थे, वो विधानसभाओं के लिए थे, उनमें राहुल गांधी की तस्वीर होना जरूरी नहीं था।
बता दें कि विधानसभाओं के लिए जारी मिनी वचनपत्र में राहुल गांधी की तस्वीर नहीं होने पर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था। भाजपा का कहना था कि कमलनाथ राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानती है। इसलिए वचनपत्र में उनकी तस्वीर नहीं लगाई थी। इसलिए अब रि-लांच किया जा रहा है।

विधानसभाओं के लिए जारी वचनपत्र में कमलनाथ के साथ सोनिया और इंदिरा गांधी की तस्वीरें ही दिखाई गई हैं।
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले के वचनपत्र में राहुल गांधी की तस्वीर की जरूरत नहीं थी, इसलिए नहीं लगाई गई थी। रि-लांच नहीं कर रहे हैं, बल्कि मुख्य वचनपत्र जारी कर रहे हैं। राहुल गांधी जी की तस्वीर कल जारी होने वाले मुख्य वचनपत्र में रखेंगे। वो हमारे नेता हैं। भाजपा की आलोचना पर भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा को दूसरों की बारात में नाचने का शौक है। इसलिए वह कुछ भी कहने लगते हैं।
वचनपत्र का रिपैकेजिंग करने से काम नहीं चलेगा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा कि भाजपा के दृष्टि पत्र की नकल करने में कांग्रेस ने अपने नेताओं का चित्र न लगाने की भारी गलती की है। कांग्रेस के वचनपत्र को जनता ने प्रलोभन और प्रवचन पत्र माना है। इसलिए ऐसी रिपैकेजिंग करके अब काम नहीं चलेगा। भाजपा का दृष्टि पत्र ही जनता के लिए कार्यसिद्धि का संकल्प साबित होगा।
विधानसभा चुनाव में जारी हुए वचनपत्र में फ्रंट पर थे राहुल गांधी
साल 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने जो वचन पत्र जारी किया था, उसमें फ्रंट पेज पर फ्रंट फोटो राहुल गांधी की थी, लेकिन अब उपचुनाव में कांग्रेस ने मिनी वचन पत्र जारी किया है। इसमें कमलनाथ सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों का सारांश जनता के सामने पेश किया गया है।
उसमें इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी के साथ सिर्फ पीसीसी चीफ कमलनाथ की फोटो है। इसमें 28 सीटों के लिए अलग-अलग वचन पत्र जारी किए। इस बार कांग्रेस का मुद्दा बिकाऊ नहीं, टिकाऊ चाहिए। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में ‘आपके सपने होंगे साकार, फिर बनेगी कमलनाथ सरकार’ स्लोगन दिया है। पिछली सरकार की उपलब्धियों का क्रेडिट भी पूरी तरह से कमलनाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।