जबलपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यूपी के हाथरस काण्ड में संदेह की भूमिका में फँसी मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर राजकुमारी बंसल के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब कमिश्नर की जगह एक महिला अधिकारी ज्ञापन लेने पहुँच गईं। प्रदर्शन करने वालों ने जिद पकड़ ली कि कमिश्नर खुद आएँ तभी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने जब परिषद कार्यकर्ताओं को रोका तो मामले ने और तूल पकड़ लिया, जिसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय के प्रांगण में धरना देकर बैठ गए। करीब आधे घंटे चली गहमागहमी के बाद कमिश्नर बी चंद्रशेखर अपने चेम्बर से बाहर निकले और प्रदर्शन करने वालों को बताया कि वे जरूरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त थे, इसी वजह से वे ज्ञापन लेने नहीं आ पाए थे। जिसके बाद मामला शांत हुआ और ज्ञापन सम्पन्न हुआ।
ज्ञापन में आरोप लगाए गए हैं कि जिला प्रशासन की तरफ से डॉ. बंसल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।