टोयोटा
अगर आप नौकरीपेशा कर्मचारी हैं और कार (Car) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल, फेस्टिव सीजन (Festive Season) में मशहूर कार कंपनी टोयोटा (Toyota) आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आई है.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड सर्विस) नवीन सोनी ने एक बयान में कहा, ”टोयोटा कंपनी में हम हमेशा बड़े खरीद फैसलों के लिए ग्राहकों के विभिन्न खंडों को आकर्षक ऑफर देने के रास्तों की खोज करते हैं.” उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सुरक्षित यात्रा विकल्प की जरुरत है और यह विशेष पेशकश वेतनभोगी ग्राहकों की यात्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि वे टोयोटा के मालिक होने की अपनी आकांक्षा को पूरा कर सकें.
सोनी ने कहा कि यह पेशकश सभी प्रकार के वाहनों में दी गई है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के वाहन का विकल्प चुन सकें. इन वाहनों में हाल ही में बाजार में पेश किये गये ‘कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ वाहन, अर्बन क्रूजर भी शामिल है.