Camp … treatment of tuberculosis is possible | शिविर… क्षय रोग का उपचार है संभव

Camp … treatment of tuberculosis is possible | शिविर… क्षय रोग का उपचार है संभव


खरगोन17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला क्षय नियंत्रण पखवाड़े के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में क्षय रोग नियंत्रण व मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया। शिविर में विकासखंड क्षय रोग निरीक्षक नितिन पाटनी ने बताया क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है लेकिन मरीज को इसका उपचार नियमित व समय सीमा तक लेना आवश्यक है। क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति को पूर्ण सावधानी रखना भी जरूरी है। यह बीमारी संक्रामक है। मरीज को खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए। मास्क लगाना आवश्यक है। क्षय रोग नियंत्रण व मरीज की सहायता के तहत शासन से प्रत्येक क्षय रोगी का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। 6 माह तक 500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।



Source link