खरगोन जिले की मण्डलेश्वर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। ग्राम बडैल में मिली थी लोकेशन मण्डलेश्वर थाने में 6 फरवरी को बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बालिका की लोकेशन ग्राम बडैल (थाना बलवाड़ा क्षेत्र) में मिली, जहां से उसे बरामद किया गया।। एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा और एएसपी शकुन्तला रूहल के निर्देश पर लंबित गुमशुदगी के मामलों के निराकरण हेतु थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को तलाशने में सफलता प्राप्त की। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का माना आभार लापता बेटी को 24 घंटे के भीतर वापस पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मण्डलेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रवीण निकुम, सहायक उपनिरीक्षक भैरुसिंह डिंडोर सहित साइबर सेल के आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Source link