खरगोन18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खलघाट से पाल तक 127 किलोमीटर लंबाई के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में अतिक्रमण से परेशानी खड़ी हो रही है। मेनगांव, लोहारी, निमगुल व सावदा गांव में अतिक्रमण की बात सामने आ रही है। इसके अलावा मेनगांव में मुआवजे को लेकर समस्या है। शुक्रवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 347-सी के काम की समीक्षा की। एनएच पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री एलके गुप्ता ने बताया प्रथम चरण में खलघाट से खरगोन के बीच तीन स्थानों पर काम चल रहा है। फिलहाल मेनगांव, लोहारी, निमगुल और सावदा में ग्रामीणों के अतिक्रमण व मेनगांव में मुआवजा को लेकर समस्या है। बैठक में पीआईयू संभागीय यंत्री एनएस पंवार, एसडीओ अमित वास्कले उपस्थित रहे।
यह मिली हिदायत
- स्कूल भवन की खिड़की ग्रिल वाली लगाए।
- वृद्धाश्रम में एलईडी या टीवी जरूर लगाएं।
- ठेकेदार अंशदान से वॉटर कूलर, आरओ सामग्री दें।
52 कामों की समीक्षा, 64 लाख बंटेगा मुआवजा
कलेक्टर ने परियोजना क्रियान्वयन के 52 कामों की समीक्षा की। स्कूल, तहसील भवन, कन्या परिसर, दिव्यांग आश्रम, आयुष औषधालय, न्यायालय के कार्य के अलावा आदिवासी विकास विभाग के एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर सहित 43 काम चल रहे हैं। जबकि 9 शुरू नहीं हुए हैं। एसडीएम को राजस्व विभाग अतिक्रमण वाले स्थानों व मुआवजा वितरण में आ रही समस्या को शीघ्र दूर करने को कहा। मेनगांव में 64 लाख रुपए मुआवजे के लिए खरगोन एसडीएम को निर्देश दिए।