Hero ने आज नए अवतार में लांच की Pleasure Plus स्कूटी, जानें क्या है कीमत?
Hero MotoCorp ने फेस्टिवल सीजन में अपनी स्कूटी रेंज में नई स्कूटी को लांच किया है. आज कंपनी ने अपने पॉप्युलर स्कूटर Pleasure Plus 110cc का प्लेटिनम वेरियंट लॉन्च किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 16, 2020, 9:20 PM IST
स्कूटी में नहीं होंगे ये बदलेगा
इस स्कूटी में कोई मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है. प्लेजर प्लस में XSens टेक्नॉलजी के साथ बीएस6 कम्प्लायंट 110cc, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 7000 rpm पर 8.04 bhp की पावर और 5500 rpm पर 8.7 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन CVT यूनिट से लैस है. कंपनी का दावा है कि बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 प्लेजर प्लस 10 पर्सेंट ज्यादा माइलेज देता है.
7 कलर में है उपलब्धहीरो प्लेजर प्लस 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इनमें मिडनाइट ब्लैक, स्पोर्टी रेड, पोल स्टार ब्लू, पर्ल सिल्वर वाइट, मैट वर्नियर ग्रे, मैट मेटैलिक रेड और मैट ग्रीन शामिल हैं. हीरो के इस स्कूटर की मार्केट में टक्कर TVS Scooty Zest 110 से है. हालांकि, टीवीएस ने अभी अपना यह स्कूटर बीएस6 में अपडेट नहीं किया है. बीएस6 स्कूटी जेस्ट 110 जल्द लॉन्च होने वाली है.