- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Number Of Patients In ICU Reduced To One third; In The Health Department’s Duty Election Of 39 Teams, Corona’s Sampling Decreased By 8%
इंदौर16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- स्वास्थ्य विभाग की 39 टीमों की ड्यूटी चुनाव में, कोरोना की सैंपलिंग 8% घटी
- 1 से 15 अक्टूबर तक 42 हजार 978 हजार सैंपल्स जांचे गए
शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड के मरीजों की संख्या कम हो गई है। वहीं घटती संख्या से अधिकारी-कर्मचारी राहत की सांस ले रहे हैं। सामान्य आइसोलेशन वार्ड में जहां मरीजों की संख्या एक तिहाई से कम बची है, वहीं एचडीयू और आईसीयू में भी भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। वेंटीलेटर पर भी जो मरीज है, वे कई दिनों से भर्ती है। नए मरीजों में बीमारी की गंभीरता में कमी देखी गई है। शुक्रवार को एचडीयू में 406 मरीज भर्ती थे जबकि यहां की बेड क्षमता 1190 है। वहीं आईसीयू की क्षमता 637 मरीजों की है जबकि यहां 268 मरीज भर्ती है।
स्वास्थ्य विभाग की 39 टीमों की ड्यूटी चुनाव में, कोरोना की सैंपलिंग 8% घटी
शहर में कोरोना जांच के सैंपल की संख्या में कमी आई है। 1 से 15 अक्टूबर तक 42 हजार 978 हजार सैंपल्स जांचे गए। जबकि 16 से 30 सितंबर तक 46 हजार 428 सैंपल्स लिए गए थे। इस हिसाब से करीब आठ फीसदी सैंपलिंग कम हुई है। उपचुनाव के मद्देनजर वहां टीमों की संख्या बढ़ाई गई है। इस कारण शहर में की जा रही सैंपलिंग में मामूली अंतर आया है।