उमरिया21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जांच के बाद पता चलेगा मौत का कारण : पार्क प्रबंधन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार काे बाघिन टी-4 और एक दाे साल की शावक का शव मिला है। महामन गांव के नजदीक बाघों के मूवमेंट को लेकर 8 हाथियों का दल सप्ताहभर से गश्त कर रहा है। इसी दौरान धमोखर रेंज के परासी बीट में बाघिन का 2-3 दिन पुराना शव मिला। यहां से तकरीबन दो सौ मीटर दूर एक अन्य दो साल मादा शावक का शव भी बरामद हुआ।
शावक की माैत 24 घंटे के भीतर हाेना बताया जा रहा है। एक शावक सुरक्षित मिला है। दाे अन्य शावकाें की तलाश की जा रही है। क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम ने बताया कि प्राथमिक तौर पर माैत के कारण स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दाे अन्य शावकाें की तलाश
10 वर्षीय बाघिन अपने चार शावकों के साथ पर्यटकों के बीच यह सोलो नाम से प्रसिद्ध थी। घटनास्थल पर 10-12 दिन पुराने एक अन्य वन्य प्राणी के भी अवशेष बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि संभवत: बाघिन ने ही इसका शिकार किया था।