सीधी जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 6 से 8 जनवरी 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी है। सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है।
.
पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात के समय ठंड बहुत ज्यादा रहती है, जिससे छोटे बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ था। ज्यादातर स्कूल सुबह 9 या 10 बजे से लग रहे थे, लेकिन फिर भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छुट्टी दी गई है।
हाई स्कूल के लिए वही रहेंगे नियम
कलेक्टर के आदेश में साफ कहा गया है कि यह छुट्टी सिर्फ नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए ही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पहले की तरह चलती रहेगी। हालांकि, स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बड़ी कक्षाओं के छात्रों की सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
अभिभावकों ने जताई खुशी
प्रशासन के इस फैसले से हजारों बच्चों और उनके माता-पिता को राहत मिली है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह की कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना काफी मुश्किल हो रहा था। शिक्षकों ने भी प्रशासन के इस कदम को सही बताया है।