इसी साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं इमरती देवी को पार्टी ने डबरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है (फाइल फोटो)
डबरा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) ने कमलनाथ (Kamalnath) की अपमानजनक टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि यदि मैं गरीब परिवार में पैदा हुई हूं तो इसमें क्या कसूर है. अगर मैं दलित हूं, तो इसमें मेरी क्या गलती है. उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी, जो खुद भी एक मां हैं, से यह अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों को पार्टी में न रखें
- News18Hindi
- Last Updated:
October 19, 2020, 12:09 AM IST
What’s my fault if I was born in a poor family? What is my fault if I belong to Dalits? I want to appeal to Sonia Gandhi, who is also a mother, to not keep such people in her party. If such words will be used for women then how can any woman move forward?: BJP leader Imarti Devi https://t.co/YSbqd8PHGH pic.twitter.com/JiYmhxQ0bH
— ANI (@ANI) October 18, 2020
दरअसल मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ की जुबान फिसल गई थी. उन्होंने मंच से अपने भाषण में कहा था कि ‘सुरेंद्र राजेश हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं. यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’.
#WATCH: Our candidate is not like her… what’s her name? (people shout Imarti Devi, who is former State Minister) You know her better and should have warned me earlier… ye kya item hai: Former Madhya Pradesh CM & Congress leader Kamal Nath pic.twitter.com/eW76f2z8gU
— ANI (@ANI) October 18, 2020
कमलनाथ के आपत्तिजनक बयान पर भड़के CM शिवराज, दी उन्हें नसीहतकमलनाथ के इमरती देवी पर आपत्तिजनक बयान देने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भड़क गए. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘कमलनाथ जी! इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गांव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं. कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी.’
कमलनाथ जी!
इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गाँव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं।कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2020
3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 10 नवंबर को होगी मतगणनामध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. इसी दिन बिहार विधानसभा चुनाव का भी रिजल्ट घोषित होगा.
बता दें कि इसी साल मार्च में इमरती देवी समेत कांग्रेस के 25 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिससे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और राज्यपाल के सदन में बहुमत परीक्षण करवाने के निर्देशों से पहले ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. वहीं तीन अन्य विधायकों के आकस्मिक निधन के चलते उन सीटों पर उपचुनाव करवाया जा रहा है.