कमलनाथ के बयान को लेकर बीजेपी ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की है.
मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बयान को लेकर बीजेपी (BJP) ने राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) में शिकायत की है. बीजेपी ने कमलनाथ के उपचुनाव के दौरान होने वाले प्रचार-प्रसार पर पूरी तरीके से बैन लगाने के साथ उन पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 18, 2020, 7:26 PM IST
राज्य निर्वाचन आयोग से बीजेपी ने कमलनाथ की शिकायत
बीजेपी ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर वह राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग में भी शिकायत करेंगे. कविता पाटीदार ने कहा कि अनुसूचित जाति एक्ट के तहत कमलनाथ का प्रकरण दर्ज होना चाहिए. चुनाव आयोग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग में भी शिकायत की जाएगी. (फाइल फोटो)
इमारती देवी को लेकर कही थी ये बात
गौरतलब है कि डबरा में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने वहां के कांग्रेस प्रत्याशी की तारीफ करते हुए इमरती देवी के बारे में कहा कि यदि जनता यह बता देती कि यह ऐसा करेंगी और ये आइटम हैं. अब इस बयान को लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार सख्त प्रतिक्रिया रही है. इस मुद्दे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मुद्दे को सभी 28 सीटों पर भुनाने की कोशिश भी कर रही है.
ये भी पढ़ें: इस शहर में खाकीवाला हर 35 दिन में कर लेता है सुसाइड, पढ़ें पूरी कहानी
कांग्रेस झाड़ रही है पल्ला
वहीं कांग्रेस की तरफ से अब कमलनाथ के इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ गई है. कांग्रेस के नेता कमलनाथ के इस बयान पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कमलनाथ ने किसी भी नारी का अपमान नहीं किया है. बीजेपी उपचुनाव के चलते इस तरीके की घटिया राजनीति कर रही है.