रतलाम4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रात 11:45 बजे पॉवर हाउस रोड पर तेज बारिश का नजारा कुछ यूं रहा।
- रविवार को सुबह उमस रही, दोपहर में नमी के कारण हुई बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार
राजस्थान से विदा होने के बाद रतलाम आकर अटके मानसून की विदाई अब फिर टल गई है। रविवार को दिन भर उमस के बाद शाम को बरसात हुई। देर रात तेज बारिश का दौर करीब पौन घंटा चला। इधर, अब बंगाल में एक और सिस्टम बन रहा है, इससे बारिश के आसार रहेंगे। ऐसे में मानसून की विदाई में देर है।
दरअसल, आंध्रप्रदेश में एक सिस्टम बनने के कारण हुआ। आंध्र प्रदेश का सिस्टम ओमान की तरफ जा रहा है। इससे नमी आ रही है। ये सिस्टम तो कमजोर हो चुका है। सिस्टम के कमजोर होने के बाद मानसून की विदाई के आसार थे लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन गया है।
नवरात्रि का दूसरा दिन : तापमान पिछले साल से 5 डिग्री ज्यादा
रविवार को नवरात्रि का दूसरा दिन रहा। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। इस साल की नवरात्रि पिछले साल से गर्म है। 2019 में 30 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन था। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 66 व शाम को 71 प्रतिशत रही।
बाजना में 1349 मिमी बारिश
रविवार को शहर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में कुल बारिश 1087.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत बारिश 918.3 मिमी है। सबसे ज्यादा बारिश बाजना में 1349.0 व सबसे कम आलोट में 786.0 मिमी दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बना है। इससे मानसून की विदाई की घोषणा में देरी हो सकती है। यह असर 2-3 दिन रहेगा।
एचएस पांडे, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल