पार्टी भी इस संबंध में विचार कर रही है और नेताओं को उन सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए बुला रही है. (file photo)
मध्य प्रदेश के उपचुनाव (Bye Election) में कुशवाह समाज के नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य को प्रचार में बुलाने की मांग की गई है.
कुशवाह समाज कई सीटों पर निर्णायक भूमिका में है. सुमावली, जौरा और करैरा विधानसभा सीट पर कुशवाह वोट बड़ी संख्या में है. उम्मीदवारों ने यूपी के मंत्री मुन्ना लाल कोरी से भी प्रचार कराने की डिमांड की है. कोरी वोटर्स गोहद, डबरा और अंबाह में निर्णायक हैं. वहीं, यादव समाज की तरफ से भोपाल की विधायक कृष्णा गौर भी लगातार प्रचार में जुटी हैं. मुंगावली, अशोक नगर, सुरखी में यादव वोट विधायकी की कुर्सी दिलवा सकते हैं. बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि प्रत्याशियों की आ रही डिमांड के तहत तमाम नेताओं को बुलाने के लिए निवेदन किया गया है.
कांग्रेस ने साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के पास अब नेता बच्चे नहीं है.यही कारण है कि जिस सिंधिया के भरोसे सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा है, अब वही सिंधिया फेल साबित हो रहे हैं. यही कारण है कि दूसरे राज्यों से नेताओं को प्रचार- प्रसार की डिमांड उनके प्रत्याशी कर रहे हैं. 28 विधानसभा चुनाव पर जातिगत समीकरण के मायने को समझते हुए स्थानीय प्रत्याशी बाहरी राज्यों के नेताओं की लगातार प्रचार-प्रसार और आम सभाएं कराने की डिमांड कर रहे हैं. पार्टी भी इस संबंध में विचार कर रही है और नेताओं को उन सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए बुला रही है.