कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की भूमिका बदलने की तैयारी कर ली है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अशोकनगर, गुना और ब्यावरा सीट पर भी प्रचार का जिम्मा भी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को दिया गया है. इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए दिग्विजय सिंह प्रचार करेंगे. बता दें कि उपचुनाव में बीजेपी लगातार दिग्विजय सिंह के भूमिका पर सवाल उठा रही थी. इसको लेकर कांग्रेस पर तंज भी कसे जा रहे थे. इसके बाद अब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है.
बढ़ेगी खर्च की सीमा
उपचुनाव में प्रदेश में उम्मीदवारों के खर्च की तय सीमा में भी बढ़तोतरी होगी. अब प्रत्याशी दो लाख रुपये ज्यादा खर्च कर सकेंगे. वर्तमान में अधिकतम 28 लाख रुपए खर्च करने का प्रवधान है. इसे बढ़ाकर अब तीस लाख रुपये किया जाएगा. कोरोना संक्रमण रोकने पर खर्च होने के कारण राशि की तय सीमा को बढ़ाया जाएगा. चुनाव आयोग इसपर जल्द जल्द फैसला लेगा. बता दें कि चुनाव में बेफजूल के खर्च रोकने के लिए आयोग ने राशि की सीमा तय की है.