MP B y-election: राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण. (फोटोः एएनआई)
MP Assembly by-election: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी नेता इमरती देवी को ‘आइटम’ कहे जाने वाले बयान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया. मामले को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी को लिखा था पत्र.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 20, 2020, 2:35 PM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर के डबरा में हुई एक चुनावी सभा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक मंत्री इमरती देवी को लेकर बयान दिया था. कमलनाथ ने डबरा से बीजेपी की उम्मीदवार इमरती देवी को तंज भरे लहजे में ‘आइटम’ कहकर संबोधित किया था. कमलनाथ ने मंच से अपने भाषण में कहा था कि ‘सुरेंद्र राजेश हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं. यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’.
#WATCH Kamal Nath ji is from my party but personally, I don’t like the type of language that he used…I don’t appreciate it, regardless of who he is. It is unfortunate: Congress leader Rahul Gandhi on the former Madhya Pradesh CM’s “item” remark pic.twitter.com/VT149EjHu0
— ANI (@ANI) October 20, 2020
इसी बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जगह-जगह मौन धरना-प्रदर्शन किया था. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने भी बताया कि इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. पत्र में शिवराज ने मांग की थी कि कमलनाथ को कांग्रेस के सभी अहम पदों से हटाकर उनके बयान की निंदा की जाए.