Maintenance permits issued without informing AE and JE, why power is off, they do not know | एई और जेई को सूचना दिए बगैर ही मेंटेनेंस के परमिट जारी, बिजली क्यों बंद, उन्हें नहीं पता

Maintenance permits issued without informing AE and JE, why power is off, they do not know | एई और जेई को सूचना दिए बगैर ही मेंटेनेंस के परमिट जारी, बिजली क्यों बंद, उन्हें नहीं पता


उज्जैन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिजली कंपनी के मेंटेनेंस प्रभारी जोन कार्यालयों के अधिकारियों को सूचना दिए बगैर ही बिजली सप्लाई बंद कर मेंटेनेंस शुरू कर देते हैं। ऐसे में जोन के अधिकारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह तक नहीं बता पाते कि बिजली किन कारणों के चलते बंद हुई है और कब तक सप्लाई नाॅर्मल हो जाएगी।

ऐसा ही सोमवार को भी हुआ। त्रिवेणी विहार में एबी स्विच का जंपर बदला गया। इसकी सूचना महानंदानगर जोन के एई व जेई तक को नहीं दी गई, जबकि उपभोक्ताओं को आम सूचना दिए जाने के साथ ही संबंधित जोन के अधिकारियों को बताना आवश्यक है ताकि जोन पर कोई उपभोक्ता बिजली बंद होने की शिकायत करें तो उन्हें बताया जा सके कि बिजली क्यों बंद हुई है तथा कब तक कार्य पूरा हो जाएगा और बिजली चालू हो पाएगी।

जोन के अधिकारियों की भी पीड़ा है कि शटडाउन की उन्हें सूचना नहीं दी जाती है। ऐसे में हम लोग भी उपभोक्ता को नहीं बता पाते हैं कि सप्लाई क्यों बंद हुई है। हमारे पास में प्रॉपर मैसेज नहीं आता है। फ्रीगंज के बख्तावर मार्ग पर भी सोमवार को बिजली बंद हो गई। यहां पर पिछले 10 दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है।

पूर्व शहर संभाग के मेंटेनेंस प्रभारी रविकांत मालवीय का कहना है दीपावली के पहले सारे फीडर का मेंटेनेंस पूरा हो जाएगा। उसके बाद समस्या नहीं रहेगी। अभी 11 फीडर का मेंटेनेंस हो चुका है बाकी के 41 फीडर का मेंटेनेंस किया जा रहा है।

सुदामानगर फीडर में भी रविवार देर रात ट्रिपिंग आने से आधे घंटे तक पुराने शहर की कॉलोनियों की बिजली बंद हो गई। पश्चिम शहर संभाग के मेंटेनेंस प्रभारी सुरेश कुमार यादव का कहना है कि प्रॉपर मेंटेनेंस हो चुका है। सुदामा नगर फीडर में कुछ देर के लिए ट्रिपिंग आई थी, यह फीडर लंबा है, यहां पर ट्रिपिंग की समस्या कभी-कभी आ जाती है। इस समस्या को भी जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।



Source link