MP will continue to supply oxygen from Maharashtra, stay of High Court on stay order | मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से ऑक्सीजन सप्लाई जारी रहेगी, रोक के आदेश पर हाई कोर्ट का स्थगन जारी

MP will continue to supply oxygen from Maharashtra, stay of High Court on stay order | मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से ऑक्सीजन सप्लाई जारी रहेगी, रोक के आदेश पर हाई कोर्ट का स्थगन जारी


इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक जारी रहेगी। (हाईकोर्ट इंदौर)

  • कुछ समय पहले महाराष्ट्र ने अपने यहां के मरीजों को सप्लाई का हवाला देकर ऑक्सीजन देने पर रोक लगा दी थी

महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन की सप्लाई जारी रहेगी। महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश पर हाई कोर्ट की रोक जारी रहेगी जिसमें सप्लाई बंद किए जाने की बात कही गई थी। सोमवार को यह मामला हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए लगा था। एमवाय अस्पताल प्रशासन ने इस आदेश को चुनौती दी थी।

ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने इस मामले में जवाब देने के लिए हाई कोर्ट से वक्त लिया है। इस वजह से कोर्ट दो सप्ताह बाद इस मामले को सुनेगी। कुछ समय पहले महाराष्ट्र ने अपने यहां के मरीजों को सप्लाई का हवाला देकर ऑक्सीजन देने पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी।



Source link