फसल बचाने किसान शहर में छोड़ रहे मवेशी: सड़कों पर बैठी गायों से हो रही दुर्घटनाएं; युवाओं ने गोवंश के सींगों पर लगाई रेडियम पट्टी – rajgarh (MP) News

फसल बचाने किसान शहर में छोड़ रहे मवेशी:  सड़कों पर बैठी गायों से हो रही दुर्घटनाएं; युवाओं ने गोवंश के सींगों पर लगाई रेडियम पट्टी – rajgarh (MP) News



प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग।

राजगढ़ में सड़कों पर बेसहारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर रात के समय गाय सड़कों पर बैठी रहती हैं, जिससे गाड़ियों की टक्कर से दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई गायों की मौत भी हो चुकी है। स्थिति ये है कि ग्रामीण इलाकों के किसान अपनी फ

.

सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी से न केवल गाड़ी चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि जानवरों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में राजगढ़ के कुछ जागरूक युवा बुधवार रात से सड़कों पर बैठी गायों के सींगों पर रेडियम पट्टी लगा रहे हैं, ताकि रात के समय रेडियम की चमक से गाड़ी चालकों को मवेशी दिख जाएं और हादसे टल सकें।

प्रशासन को भी समाधान के लिए कदम उठाना चाहिए युवाओं का कहना है कि प्रशासन को भी इस दिशा में गंभीरता दिखाते हुए स्थायी समाधान के लिए कदम उठाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर छोड़े जा रहे मवेशियों पर नियंत्रण जरूरी है, ताकि न सड़क दुर्घटनाएं हों और न ही मवेशियों की जान जोखिम में पड़े।



Source link